Advertisment

MP Weather : सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान, आने वाले दो दिनों में कैसा होगा आपके शहर का मौसम

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather : सामान्य से कम रहा न्यूनतम तापमान, आने वाले दो दिनों में कैसा होगा आपके शहर का मौसम

भोपाल।  MP Weather प्रदेश में मौसम बदल चुका है। weather update सुबह शाम की ठंड और दोपहर की धूप लोगों को ठंड और गर्मी का अहसास दिला रही है। मौसम विभाग की मानें तो न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। जहां पारा सामान्य से 1 डिग्री कम हो गया है।

Advertisment

उत्तरी हवाएं दिखा रही हैं असर —
मौसम विभाग की मानें तो हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे के तापमान की बात करें तो शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तो वहीं अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है।

आसमान में छाएंगे बादल, क्या कहता ​रविवार का मौसम
आईएमडी के अनुसार आने वाले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। पर वैस्टर्न डिस्टर्वेंस का असर खत्म होते ही मौसम में एक बार फिर ठंड बढ़ने लगेगी।

सबसे ठंडा रहा नौंगाव —
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश में सबसे ठंडा नौंगाव रहा। जहां पारा 7 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य जिले के तापमान की बात करें तो शहडोल जिले में तापमान सामान्य से कम तथा अन्य जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। आने वाले दो दिनों यानि 5 और 6 दिसंबर के मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। तो वहीं अधिकतम पारा 28 डिग्री तो वहीं न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक जा सकता है।

Advertisment

publive-image

weather update Bansal News MP Breaking News mp weather mp today weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें