Advertisment

MP Weather 2022 : लू का येलो अलर्ट जारी, बढ़ेगा तापमान

MP Weather 2022 : लू का येलो अलर्ट जारी, बढ़ेगा तापमान MP Weather Yellow alert of heat wave issued in 5 districts vkj

author-image
deepak
MP Weather 2022 : लू का येलो अलर्ट जारी, बढ़ेगा तापमान

MP Weather 2022: मध्य प्रदेश में दिन का तापमान बढ़ने लगा है और रात के तापमान में कमी आ रही है। मौसम विभाग ने आज रविवार को 5 जिलों में लू चलने की संभावना जताई है और 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। आने वाले दिनों में और गर्मी बढ़ने के आसार है। एमपी मौसम विभाग के अनुसार, आज 27 मार्च 2022 को 5 जिलों रतलाम, धार, नर्मदापुरम, खरगोन और खंडवा में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रीवा में दर्ज किया गया वही सबसे अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस खरगोन, खंडवा और नर्मदापुरम में दर्ज किया गया है।पिछले 24 घंटे में रतलाम और नर्मदापुरम में लू का असर देखने को मिला।जबलपुर में 28 और 29 मार्च से तापमान में तेजी से बढ़ेगा। राजस्थान की तरफ से आने वाली गर्म हवाओं के कारण लू चलने की भी संभावना है।

Advertisment

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, जिसके चलते वातावरण से नमी कम होने लगी है और बादल छंट गए है। यही वजह है कि तापमान में बार बार बदलाव हो रहा है।वर्तमान में महाराष्ट्र एवं उससे लगे गुजरात पर एक कमजोर प्रति चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण अब नमी खत्म होने लगी है और बादल छंटने से पूरे मध्य प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज हो सकता है । इंदौर में मार्च माह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास रहेगा।ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज हो सकता है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें