Advertisment

MP में फिर बदला मौसम का मिजाज: 2 दिन खिलेगी धूप, 29 अगस्त से तेज बारिश के आसार, जानें IMD का बड़ा अपडेट

MP Weather: MP में फिर बदला मौसम का मिजाज: 2 दिन खिलेगी धूप, 29 अगस्त से तेज बारिश के आसार, जानें IMD का बड़ा अपडेट

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather

MP Weather: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। तेज बारिश का सिलसिला थम गया है। फिलहाल 2 दिन तक प्रदेश में धूप खिलेगी। इसके बाद 29 अगस्त से तेज बारिश होने के आसार हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि प्रदेश में 3 दिन से एक्टिव बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम फिलहाल कमजोर पड़ गया है, जिसकी वजह से अगले 2 दिन कहीं भी तेज बारिश का अलर्ट नहीं है। आज सुबह से ही धूप खिली हुई है। आने वाली 29-30 तारीख से फिस से स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा, जो कि जमकर (MP Weather) बारिश कराएगा।

अभी तक इतनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश में इस बार जून, जुलाई और अगस्त महीने में मानसून सीजन के कोचे से भी ज्यादा बारिश हुई है। अब तक सीजन का 88% यानी 33 प्रतिशत पानी गिर चुका है।

दो दिन निकलेगी धूप

मौसम वैज्ञानिक की मानें तो मानसून ट्रफ, डीप लो प्रेशर एरिया, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण प्रदेशभर में भारी बारिश का दौर जारी रहा। मंगलवार से मानसून की एक्टिविटी घट गई है। 27 और 28 अगस्त को एमपी के कई हिस्सों में दूप निकलेगी।

Advertisment

इस जिले में स्कूलों की छुट्टी

वहीं अलीराजपुर कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बारिश की वजह से जिले में नर्सरी से 8वीं कक्षा तक के स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी है। कलेक्टर ने छुट्टी के आदेश सोमवार देर शाम जारी किए थे।

(आज ऐसा रहेगा मौसम....)

यहां हल्की बारिश, गरज-चमक

ग्वालियर, अशोकनगर, गुना, नीमच, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, उज्जैन, शाजापुर, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, मंदसौर, छिंदवाड़ा, , उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, रतलाम, आगर-मालवा, बैतूल, नरसिंहपुर, डिंडौरी, पांढुर्णा, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, कटनी सिवनी में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।

यहां खुला रहेगा मौसम

सीहोर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, इंदौर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, सीधी और सिंगरौली में मौसम साफ रहेगा।

Advertisment

(28 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम...)

यहां हल्की बारिश और गरज-चमक

भोपाल, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, पांढुर्णा, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, राजगढ़, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मैहर, मंडला, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, सिवनी में गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार हैं।

यहां खुला रहेगा मौसम

उज्जैन, शाजापुर, देवास, श्योपुर, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, दतिया, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, छतरपुर, पन्ना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, दमोह और सागर में धूप खिल सकती है।

(29 अगस्त को ऐसा रहेगा मौसम...)

यहां तेज बारिश का अलर्ट

जबलपुर, मैहर, कटनी, उमरिया, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, अनूपपुर, डिंडौरी, शिवपुरी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मंडला, सिवनी, दमोह, सागर, बालाघाट, रायसेन में तेज बारिश का अलर्ट है।

Advertisment

यहां हल्की बारिश और गरज-चमक

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।

ये खबर भी पढ़ें: छतरपुर पत्थरकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: पुलिस ने जिला अदालत के सामने दबोचा, इतने हजार का था इनाम

मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें