Advertisment

MP Weather Update : सर्द हवाओं से होगा नए साल का आगाज! 8 घंटे जिलों में कोहरे का एलर्ट

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update : सर्द हवाओं से होगा नए साल का आगाज! 8 घंटे जिलों में कोहरे का एलर्ट

भोपाल। MP Weather Update : एमपी में मौसम बदलने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया गया है। हालांकि 31 दिसंबर यानि आज रात के लिए कोल्ड वेब का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में तेजी से गिरावट का दौर जारी रहेगा। हालांकि लगातार कोहरे और धुंध से कई जिलों में विजिबिलिटी अपने न्यूनतम के स्तर को पार कर गई है। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का भी अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

नौगांव उमरिया की रात सबसे ठंडा रिकॉर्ड —
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो उमरिया और नौगांव में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। तो वहीं मौसम शुष्क होने से जल्द ही मौसम में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। तो वहीं गलन का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। हालांकि एमपी के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां न्यूनतम तापमान में वृद्धि देखने को मिली है। हालांकि बादल छटने के बाद सूरज निकलने से दिन में थोड़ी ठंड में राहत मिली है।

एमपी में इसलिए बढ़ रही है ठंड —
मौसम विज्ञानियों की मानें तो एक साइक्लोनिक सरकुलेशन निचले और मध्य क्षोभमंडल के पश्चिम हवाओं के पश्चिम विक्षोभ अफगानिस्तान के क्षेत्र पर बना हुआ है। तो वहीं दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक डिप्रेशन बना हुआ है। जो पूर्व उत्तर की ओर जाने की संभावना है। इसके बाद ये डिप्रेशन धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। उत्तरी में हिमपात और सर्द हवा का झोंके का असर है कि प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट
मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में जबलपुर और नर्मदा पुरम के न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है। हालांकि से संभाग में कोई विशेष परिवर्तन नहीं देखने को मिला है जबकि पचमढ़ी को सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। भोपाल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि जबलपुर, ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7 और 6 डिग्री पर है। इंदौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

Advertisment

publive-image

mp weather update
Advertisment
चैनल से जुड़ें