Advertisment

MP Weather Update : क्रिसमस के पहले छाएंगे बादल, दिख सकता है कोहरा

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update : क्रिसमस के पहले छाएंगे बादल, दिख सकता है कोहरा

भोपाल। MP Weather Update प्रदेश में मौसम की आंख मिचौली जारी है। सुबह—शाम की ठंड दोपहर की गर्मी बीमार कर रही है। weather update तो वहीं मौसम विभाग ने दो दिन बाद पारे में गिरावट की आशंका जताई है। अभी मध्यप्रदेश में ठंड का असर इसलिए नहीं दिखाई दे रहा क्योंकि पहाड़ी इलाकों में वर्फबारी नहीं हो रही। हालांकि एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके उत्तर भारत से गुजरने के बाद रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।

Advertisment

नए साल में बदलेगा मौसम —
आपको बता दें नए साल की शुरुआत ठंड की सरहदों के साथ हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार जो पूर्वानुमान लगाया गया है उसके अनुसार क्रिसमस से पहले प्रदेश में भी बादल छा सकते है और कोहरा भी देखने को मिल सकता है। एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं के पूरी तरह उत्तर-पूर्वी होते ही इंदौर सहित प्रदेश भर में तेज ठंड का असर दिखाने लगेगा। इतना ही नहीं उत्तर भारत के पहाड़ों पर तेज बर्फबारी होते ही मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

नौगांव की रातें सबसे सर्द —
आपको बता दें बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम मुख्यत: शुष्क रहा। हालांकि प्रदेश के ​बाकी जिलों में तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं देखने को मिला। प्रदेश के सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। बीते 24 घंटों की बात करें तो सबसे कम रीवा में 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं एमपी के हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश मौसम समाचार मध्य प्रदेश मौसम विभाग मध्य प्रदेश मौसम अपडेट MP Weather Yellow Alert MP Weather Update today MP Weather Update NEWS mp weather update mp weather today MP Weather News Today MP Weather News mp weather forecast update mp weather forecast Today 21 december 2022 MP weather department MP Weather Daily Report mp weather alert today mp weather alert mp weather mp rain mp monsoon forecast MP Meteorological Department MP IMD Forecast mp fog mp cold fog update mp cold monsoon update 2022 Meteorological Department Madhya Pradesh Weather Update Today Madhya Pradesh Weather alert
Advertisment
चैनल से जुड़ें