MP Weather Update : हवाओं ने बदला रुख, मप्र में ​फिलहाल नहीं चलेगी शीतलहर, ​दो दिन बाद हवाओं के चलते बढ़ेगी ठंड, छाएंगे हल्के मेघ

Weather Update : हवाओं ने बदला रुख, ​फिलहाल नहीं चलेगी शीतलहर, ​दो दिन बाद हवाओं के चलते बढ़ेगी ठंड, छाएंगे हल्के मेघ

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से MP Weather Update चल रही सर्द हवाओं से प्रदेश में थोड़ी राहत रही। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला के अनुसार कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के पास चक्रवात के रूप में बना हुआ है। जिसके चलते राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात हरियाणा की ओर खिसक गया है। जिन्होंने हवा का रुख बदलकर दक्षिणी कर दिया है।

गुरुवार के मौसम की बात करें तो प्रदेश में छतरपुर, टीकमगढ़, ग्वालियर दतिया में हल्के से मध्यम कोहरा के आसार हैंं। इन सभी प्रभावों के चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी दो दिन तक तापमान कम होने की उम्मीद नहीं है। दो दिन बाद सिस्टम के उत्तर भारत से आगे बढ़ जाने पर एक बार फिर सर्द हवाएं चलने से ठंड लौट आएगी।

यहां मौसम का हाल —
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को राजधानी भोपाल का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को राजधानी में न्‍यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्‍सियस अधिक 14 डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया।
बीते 24 घंटों के दौरान में प्रदेश में खजुराहो सबसे ठंडा रहा, जहां न्‍यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्‍सियस रहा। वहीं पचमढ़ी में न्‍यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्‍सियस रहा।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password