Advertisment

MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश कई जिलों में गिरा तापमान, कम होगा ठंड का असर

भोपाल। मप्र में ठंड का दौर कुछ दिनों के लिए कम पड़ सकता है। क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में गिरावट जारी है।

author-image
Agnesh Parashar
MP Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश कई जिलों में गिरा तापमान, कम होगा ठंड का असर

भोपाल। मप्र में ठंड का दौर कुछ दिनों के लिए कम पड़ सकता है। क्योंकि प्रदेश के कई जिलों में लगातार तापमान में गिरावट जारी है। कई हिस्सों में दिन और रात के तापमान तेजी से गिरावट हो रही है। वहीं पाकिस्तान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव प्रदेश के अन्य संभागों को छेड़कर केवल ग्वालियर-चंबल में देखने को मिल सकता है।

Advertisment

जिससे प्रदेश में ठंड में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। हालांकि इसका अन्य जिलों में देखने को नहीं मिलेगा।

पचमढ़ी में सबसे कम तापमान दर्ज

राजगढ़ के बाद सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो-तीन जिलों को छोड़ दिया जाए तो प्रदेश के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान गिरकर 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया। उधर, अधिकतम तापमान में स्थिरता देखने को मिल रही है।

बालाघाट दर्ज हुआ 22.5 डिग्री सेल्सियस तापमान

सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी और बालाघाट के मलाजखंड में 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। राजधानी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और छिंदवाड़ा में भी तापमान तेजी से गिरा है। सोमवार को कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

Advertisment

पश्चिमी विक्षोभ का दिख रहा प्रभाव

पाकिस्तान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तो तापमान में गिरावट होगी। ठंडी हवा चलने से लोगों को तेज ठंड का एहसास होगा। वहीं, सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 8.4 डिग्री राजगढ़ जिले में दर्ज किया गया है।

इन जिलों में पड़ा कोहरा

दतिया, भिंड, मुरैना, ग्वालियर, सिंगरौली और सीधी में देर सुबह तक कोहरा दिखाई दिया। वहीं, शहडोल संभाग के जिलों के अलावा नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन, रीवा, कटनी, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में भी धुंध छाई रही।

भोपाल में इस तरह रहा हाल

प्रमुख जिलों की न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल में तापमान तेजी से गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। इसी तरह, ग्वालियर में 9.8, इंदौर में 14.6, बैतूल में 12 और छिंदवाड़ा में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ।

Advertisment

अधिकतम तापमान की बात करें तो रविवार को भोपाल में 26.6, ग्वालियर में 26.6, इंदौर में 27, बैतूल में 25.5, छिंदवाड़ा में 25.4, जबलपुर में 26.3 और मंडला में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

ये भी पढे़ें:

Book Ticket on Whatsapp: अब वॉट्सऐप से बुक कर सकेंगे बस टिकट, जानिए कैसे

Kidney Care in Diabetes: डायबिटीज की वजह से हो सकता है किडनी फेल, जानें क्या है लक्षण और कैसे करें बचाव

Advertisment

Mohan Yadav Biography: कौन हैं मोहन यादव? जानिए MP के नए सीएम का छात्र संघ अध्यक्ष से मुख्‍यमंत्री तक का सफर

Current Affairs Quiz in Hindi: 11 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

New MP CM: मोहन यादव बने MP के नए मुख्यमंत्री, 14 दिसंबर को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह

MP news MP Weather News mp weather update मप्र न्यूज मप्र वेदर अपडेट मप्र मौसम समाचार MP Weather Status मप्र मौसम का हाल
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें