Advertisment

MP में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम का मिजाज: कई शहरों का तापमान 35 डिग्री पार, जानिए आज कैसा रहेगा वेदर

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही सूरज की तपिश काफी तेज हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है।

author-image
Kushagra valuskar
MP में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम का मिजाज: कई शहरों का तापमान 35 डिग्री पार, जानिए आज कैसा रहेगा वेदर

इंदौर में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार पहुंचा।

हाइलाइट्स
  • एमपी के कई शहरों में तेज गर्मी का एहसास होने लगा है।
  • 15 मार्च से गर्मी का असर और तेज होने लगेगा।
  • इंदौर संभाग में सबसे ज्यादा तापमान बढ़ा है।
Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही सूरज की तपिश काफी तेज हो गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। सोमवार को इस सीजन का सबसे गर्म स्थान रतलाम रहा, जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

खासकर गुजरात से लगे इलाकों में गर्मी का प्रकोप ज्यादा देखने को मिल रहा है। राजधानी भोपाल और इंदौर जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

पश्चिमी जिलों में गर्मी ज्यादा

प्रदेश के पश्चिमी इलाकों के जिले, पूर्वी जिलों की तुलना में अधिक गर्म हैं। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमानों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि, रात के तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं हुई है और कुछ जिलों में रातें अभी भी ठंडी हैं।

Advertisment

प्रमुख शहरों का तापमान

सोमवार को धार-रतलाम में दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उज्जैन में 37 डिग्री, भोपाल और इंदौर में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2 दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी का अनुमान जताया है।

publive-image

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग के अनुसार, 12 मार्च से उत्तर-पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर अगले एक-दो दिनों में देखने को मिलेगा। इसके चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

पिछले 3 दिनों का तापमान विवरण

पिछले 3 दिनों से प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ा है। सोमवार को धार-रतलाम में 38 डिग्री, शिवपुरी-मंडला में 37 डिग्री, गुना में 36.5 डिग्री, खरगोन में 36 डिग्री, सागर, सिवनी, नर्मदापुरम-टीकमगढ़ में 35.8 डिग्री, खजुराहो में 35.6 डिग्री, दमोह-बैतूल में 35.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 35.2 डिग्री और खंडवा में 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इंदौर में 35.6 डिग्री, भोपाल में 35.4 डिग्री, ग्वालियर में 34.5 डिग्री और जबलपुर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

publive-image

रात का तापमान

रविवार और सोमवार की रात में धार में सबसे ज्यादा तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, भोपाल और इंदौर में रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

आगे का मौसम

तीसरा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते इंदौर संभाग में न्यूनतम तापमान 20-23 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 34-38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है।

Advertisment

चौथा सप्ताह: रीवा और शहडोल संभागों में न्यूनतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, जबकि भोपाल सहित अन्य क्षेत्रों में यह 23-26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जबलपुर संभाग में अधिकतम तापमान 37-40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। मार्च के आखिरी दिनों में ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, सागर और रीवा संभाग में लू चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

MP Board Exam 2025: एमपी बोर्ड परीक्षा की कापियों में लगेगा बारकोड, 13 मार्च से शुरू होगा कॉपियों का मूल्यांकन

उज्जैन महाकाल में मंदिर समिति खुद करेंगी हर्बल गुलाल की व्यवस्था: बाहर के रंगों पर रोक, पिछले साल हुए हादसे पर फैसला

Advertisment
एमपी मौसम अपडेट rain alert mp weather update mp weather indore weather today IMD update bhopal weather today aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें