Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश में 28 नवंबर से तेज ठंड के आसार, कई स्थानों टेंपरेचर 5 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बंगाल और मिजोरम में बने सिस्टम से ठंड जोर मारेगी। मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर

author-image
Agnesh Parashar
MP Weather Update: प्रदेश में 28 नवंबर से तेज ठंड के आसार, कई स्थानों टेंपरेचर 5 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्यप्रदेश में ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। बंगाल और मिजोरम में बने सिस्टम से ठंड जोर मारेगी। मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर 5 डिग्री तक टेंपरेचर गिर गया है। भोपाल में मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान हल्की-फुल्की ठंड लोगों को ठिठुराती रहेगी। प्रदेश में 28 नवंबर से तेज ठंड के आसार बन रहे हैं।

Advertisment

22 जिलों में बढ़ गई ठंड

गुलाबी ठंड के असर से प्रदेश के 22 जिलों में ठंड बढ़ गई है। इंदौर और ग्वालियर तो पंचमढ़ी से भी ज्यादा ठंड हो गए हैं। यहां पर रातों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आगामी 20 नवंबर में तक मौसम का हाल इसी तरह रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान भी है।

पश्चिमी विक्षोप एक्टिव

मौमस विभाग की माने तो फिलहाल प्रदेश में 19 नवंबर से पश्चिमी विक्षोप एक्टिव हो रहा है। इसका प्रभाव आगामी 20 नवंबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में दिखेगा। इससे दिन और रात के तापमान में भी हल्की गिरावट होगी। फिलहाल बारिश का सिस्टम तो नहीं बन रहा है लेकिन बादल छाए रहने का मौसम जरुर बन रहा है।

इन जिलों में दिखा ठंड का असर

बालाघाट जिले के मलाजखंड में शुक्रवार को दिन का तापमान 26.4 डिग्री रहा, जो सबसे कम है। इसके बाद बैतूल, रायसेन, शिवपुरी में पारा 27 डिग्री तक रहा। इंदौर में तापमान 27.4 और ग्वालियर में 27.7 डिग्री तक पहुंच गया।

Advertisment

प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 28.2 डिग्री रहा। नौगांव, खजुराहो, सागर, रीवा, उज्जैन, जबलपुर, धार, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, रतलाम, सिवनी, दमोह, गुना और सतना में तापमान 30 डिग्री के नीचे ही रहा। शनिवार को भी तापमान ऐसा ही रहने का अनुमान है।

ये भी पढ़ें:

Phone Pay/Google Pay/Paytm News: 31 दिसंबर के बाद बंद हो जाएगी आपकी यूपीआई आईडी ?

Winter Special Aaloo Paratha: सर्दियों में खाएं गरमागरम आलू के पराठे, यहां जानें इसे बनाने की आसान विधि

Advertisment

Viral Video: इन लड़कों के टोटके का वीडियो देख लोगों ने बोला, ‘हमें फाइनल में तुम्हारी जरूरत है’

Parenting Tips for Toddlers: ABC सिखाने से पहले बच्चों को क्या सीखाना है जरूरी, जानें वो 4 बातें

MP Election 2023: 200 जवानों और सीसीटीवी की नजर में कैद है EVM, 3 दिसंबर को खुलेगी किस्मत

Advertisment

मप्र वेदर अपडेट, मप्र न्यूज, भोपाल न्यूज, मौसम समाचार मप्र, मप्र में बढ़ी ठंड, MP Weather Update, MP News, Bhopal News, Weather News MP, increased cold in MP

bhopal news MP news mp weather update मप्र न्यूज भोपाल न्यूज़ Weather News MP मप्र वेदर अपडेट increased cold in MP मप्र में बढ़ी ठंड मौसम समाचार मप्र
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें