Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बदला मौसम, सुबह से आसमान में बादलों का डेरा, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update: बदला मौसम, सुबह से आसमान में बादलों का डेरा, धीरे-धीरे बढ़ेगी ठंड, नया पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो चला है

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: सोमवार से बदलेगा मौसम का रूख, तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव, 43 जिलों से मानसून हुई विदाई

भोपाल। MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ​बदलने लगा है। शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा। बदले मौसम ने मौसम खुशनुमा कर दिया। तो वहीं नया पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय हो चला है जिसके चलते मौसम विभाग पहले ही कुछ स्थानों में बूंदाबांदी के आसार जता चुका है।

Advertisment

आईएमडी का पूर्वानुमान

आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 17 और 18 अक्टूबर को ग्वालियर चंबल संभाग में बारिश हो सकती है, वही कई जिलों में भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश का हाल

मध्य प्रदेश में मौसम फिर बदल चला है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान में सभी संभागों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। रीवा संभाग के चरणों में सामान्य से काफी अधिक भोपाल, उज्जैन, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर संभागों के जिलों में सामान्य स्थिति से संभागों में सामान्य मौसम रहा ।

mp-weather-update

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सभी संभाग के चरणों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ तथा जबलपुर और शहडोल के संभाग जिले में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया। तो विशेष संभागों के चरणों में सामान्य तापमान रहा। प्रदेश में सर्वाधिक तापमान प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सीधी जिले में दर्ज किया गया। जहां पर 39 डिग्री सेंटीग्रेड टेंपरेचर रहा।सबसे कम तापमान बैतूल में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड जहां पहुंचा है।

Advertisment

बढ़ेगा न्यूनतम तापमान

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान यानी रात का तापमान गिर सकता है। तो वहीं 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चलेगीं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।

Sarva Pitru Amavasya 2023: सर्वपितृ अमावस्या-शनिवार का महासंयोग आज, पितरों को खुश रखने का आखिरी मौका

Operation Ajay: इजरायल से भारतीयों का दूसरा जत्था पहुंचा दिल्ली, तेल अवीव से आए हैं 235 लोग

Advertisment

MP Weather Update, today mp Weather,  madhya paradesh ka mausam, 14 oct mp weather, imd

IMD mp weather update today mp weather 14 oct mp weather madhya paradesh ka mausam
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें