Advertisment

MP Weather Update: सिस्टम हटते ही बदला मौसम, छटे बादल, आगे कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

MP Weather Update: सिस्टम हटते ही बदला मौसम, छटे बादल, आगे कैसा रहेगा आपके शहर का हाल, जानें IMD का पूर्वानुमान

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: प्रदेश में दिखने लगा गुलाबी ठंड का असर, 4 जिलों का तापमान पहुंचा 11 डिग्री के पास

MP Weathter Update:  बीते सप्ताह एक्टिव वेदर सिस्टम के चलते आसमान में छाए बादल छट गए हैं। राजधानी भोपाल (Bhopal Weather) सहित कई जिलों में सुबह होते ही पहले घना कोहरा रहा। इसके बाद 9 बजे से सुनहरी धूप खिल गई।

Advertisment

सुबह कोहरे के साथ दिन और रात के तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम केंद्र (IMD) के अनुसार 7 से 8 दिसंबर तक मौसम के इसी तरह बने रहने के आसार है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के जाते 15 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड शुरू हो सकती है।

बीते 24 घंटों का मौसम का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, सागर, इंदौर, जबलपुर, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई, लेकिन से संभागों के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

अधिकतम तापमान की बात करें, तो रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, संभव के जिलों में तापमान बढ़ा है। इसके अलावा बाकी बचे संभागों में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिला। इंदौर संभाग के जिलों में विशेष रूप से भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

तो वहीं सागर, ग्वालियर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागों में समान तापमान रहा।

Imp-4-dec

यहां बढ़ा न्यूनतम तापमान 

न्यूनतम तापमान प्रदेश के शहडोल संभाग के जिलों में तापमान काफी गिरा है। सभी बाकी सभी जिलों में सामान्य तापमान दर्ज किया गया। भोपाल, उज्जैन, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, नर्मदापुरम के जिलों में विशेष परिवर्तन देखने को मिला।

यहां न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं इंदौर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तापमान रहा है। शेष संभागों में सामान्य तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान

प्रदेश (MP Weathter Update) में सर्वाधिक तापमान 31.6 डिग्री सेंटीग्रेड मंडल में दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेंटीग्रेड खरगोन में दर्ज किया गया।

बारिश के प्रमुख आंकड़े

बीते 24 घंटे के दौरान गोहरगंज में एक, भोपाल अरेरा हिल्स में एक सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

कैसा रहेगा आगे का मौसम

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, राजगढ़, आगर—मालवा, मंदसौर, नीमच जिले में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की जा सकती है। साथ ही यहां पर व्रजपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

Advertisment

इतनी गति से चलेंगी हवाएं 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आकाश की स्थिति हल्की मेघमय रह सकती है। आसमान में सुबह से हल्का कोहरा रहेगा। हवा की बात करें तो यहां 12 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।

MP Weather Update, MP Weather Update, Today MP Weather

mp weather update today mp weather 4 Dec MP Weather
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें