Advertisment

दो दिन और भीगेगा MP: आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

MP Weather Update: दो दिन और भीगेगा मध्य प्रदेश, आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather-Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में अभी 2 दिन और बारिश होगी। प्रदेश के मालवा-निमाड़ (इंदौर-उज्जैन संभाग) जमकर भीगेंगे। इसके साथ ही ग्वालियर और जबलपुर संभाग में भी पानी गिरेगा। दो दिन बाद मौसम खुलेगा और धूप निकलेगी। वहीं मानसून की विदाई अक्टूबर के पहले हफ्ते में हो सकती है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1839593295334212018

मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो सायसर और मानसून ट्रफ की एक्टिविटी (Monsoon Trough Activity) के कारण प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज तो कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो रही है। अगले दिनों तक ऐसा ही मौसम (MP Weather Update)  बना रहेगा। इसके बाद सिस्टम कमजोर होने पर धूप खिलना शुरू हो जाएगी।

MP-Weather-Update

बीते 24 घंटों में इन जिलों में इतनी हुई बारिश

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटों में भी बारिश का दौर जारी रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 19 जिलों में अच्छी बारिश (MP Weather) हुई। सबसे ज्यादा पानी खंडवा में 45 मिमी, यानी पौने दो इंच गिरा। वहीं इंदौर (MP Weather Update) में पौन इंच पानी गिरा।

MP-Weather-Update

बैतूल, उज्जैन, सिवनी, धार, खजुराहो, नर्मदापुरम में करीब आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, रायसेन, छिंदवाड़ा, रतलाम, नौगांव, नरसिंहपुर, बालाघाट, सतना, राजगढ़, बड़वानी में भी बारिश का दौर जारी रहा। रात में भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश (MP Mausam) का दौर जारी रहा।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों की आप कर सकते हैं शिकायत: 10 मिनट में कट जाएगा ई-चालान, यहां शिकायत करने पर मिल रहे 25 हजार

अगले 24 घंटों में इन जिलों में गिर सकता है पानी

MP-Weather-Update

मौसम विभाग (Meteorological Department) के मुताबिक, अगले 24 घंटों में उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, निवाड़ी, शिवपुरी, गुना, टीकमगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। वहीं, डिंडौरी, मंडला और अनूपपुर में धूप खिलेगी।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। भोपाल में दोपहर के बाद कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: MP Criminal Justice System: ऑनलाइन तामील होंगे वारंट और लीगल नोटिस, अभी केस डायरी को कोर्ट पहुंचने में लगता है 1 महीना

28 सितंबर को भी भीगेंगे इंदौर-उज्जैन संभाग

MP-Weather-Update<br />

आपको बता दें कि 28 सितंबर को भी इंदौर-उज्जैन संभाग (Indore-Ujjain Division) भीगेंगे। वहीं रतलाम, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर के अलावा शिवपुरी में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद 29 और 30 सितंबर को मौसम (MP Weather Update) साफ हो जाएगा।

मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें