/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/weather-update-5.jpg)
भोपाल। बीते 24 घंटों में शहरवासियों MP Weather Update को ठंड से थोड़ी रा​हत महसूस हुई है। हालांकि सुबह—शाम की ठंड का असर जारी है। लेकिन दिन में निकली धूप ने ठंड का असर थोड़ा कम कर दिया है। आसमान में बादल न होने से कोहरे का असर भी कम ही दिखाई दिया है। मौसम विभाग के अंदाज के अनुसार आने वाले 4 दिनों में न्यूनतम के साथ—साथ अधिकतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है। 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने पर तापमान उसके बाद तीन दिन तक स्थिर रह सकता है। इसके बाद एक बार फिर शीतलहर चलने से तापमान फिर गिर सकता है।
बीते 24 घंटे के तापमान की बात करें तो यहां रविवार का अधिकतम तापमान शनिवार की अपेक्षा 2.7 डिग्री अधिक रहा। तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी बता दे 6.2 डिग्री का उछाल देखा गया। आद्रता की बात करें तो हवाओं में 84 प्रतिशत आद्रता रही। मौसत वैज्ञानिकों की मानें तो अब आसमाना साफ रहने से बारिश के कोई आसार नहीं हैं। न ही कोहरा रहेगा।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/01/imd-3-jan-385x559.jpg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें