/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/07/weather-1.jpg)
भोपाल। प्रदेश में मौसम की आंखमिचौली लगातार जारी है। पश्चिमी नम हवाएं ठंड में इजाफा कर रही है। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को आसमान की स्थिति साफ रहेगी। तो वहीं आने वाले दिनों में 6 जनवरी की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने बर्षा और ओले की संभावना जताई है।
गिर सकते हैं ओले
मौसम विभाग की मानें तो आने वाले 7 दिनों में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे। जो उत्तर-पश्चिम और आसपास के मध्य भारत को प्रभावित करेंगे। पश्चिमी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश की बहुत संभावना है। 6 जनवरी से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई गई है। भोपाल और इंदौर समेत कई जगहों पर बारिश की आशंका जताई गई है। इसके अलावा भोपाल समेत 5 संभागों में ओले भी गिर सकते हैं। सोमवार के तापामन की बात करें तो भोपाल का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री दर्ज हुआ।
तापमान पर एक नजर —
भोपाल — अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री, न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री
इंदौर — अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री,13.2 न्यूनतम तापमान
जबलपुर — अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री, न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री
पचमढ़ी — अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री, 7 डिग्री न्यूनतम तापमान
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2022/01/imd-1-497x559.jpg)
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें