Advertisment

MP में आज इन 35 जिलों में निकलेगी धूप: इस दिन से बढ़ेगी ठंड, जानें कब होगी मानसून की विदाई

MP Weather Update Today: MP में आज इन 35 जिलों में निकलेगी धूप, इस दिन से बढ़ेगी ठंड, जानें कब होगी मानसून की विदाई

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather-Update-Today

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में आज 35 जिलों में धूप निकलेगी। फिलहाल प्रदेश में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं होने के कारण तेज बारिश नहीं होगी। कुछ जगह हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Advertisment

आपको बता दें कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से मानसून (MP Weather Update Today) की विदाई होने लगेगी। 5 से 10 अक्टूबर के बीच सबसे पहले ग्वालियर-चंबल संभाग से मानसून विदाई लेगा।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1841378000001990827

इसके बाद भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, शहडोल, रीवा, नर्मदापुरम और सागर संभाग से विदाई होगी। इससे पहले प्रदेश में गर्मी का भी असर देखा जाएगा। आज प्रदेश के 35 जिलों में धूप निकलेगी। वहीं 20 अक्टूबर से रातें ठंडी (Madhya Pradesh cold season) होने लगेंगी।

MP-Weather-Update-Today<br />

मंगलवार को यहां इतना रहा पारा

खजुराहो में 36.8 डिग्री सेल्सियस (सबसे ज्यादा)

भोपाल में 34.2 डिग्री

इंदौर में 32.5 डिग्री

उज्जैन में 34.5 डिग्री

ग्वालियर में 35.8 डिग्री

जबलपुर में 34.2 डिग्री

टीकमगढ़-नर्मदापुरम में टेम्प्रेचर 35 डिग्री

ये खबर भी पढ़ें: MP से आवागमन करने वाली ये 22 ट्रेनें निरस्त: इन ट्रेनों के बदले रूट, सफर करने से पहले यहां चेक करें शेड्यूल 

Advertisment

MP-Weather-Update-Today

अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) की मानें तो अगले 24 घंटे इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, खरगोन, धार, खंडवा, बुरहानपुर, देवास, सीहोर, बैतूल, नरसिंहपुर, हरदा, नर्मदापुरम, जबलपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक होने के आसार हैं। वहीं भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में तेज धूप (Bright Sunshine) निकलने के अनुमान है।

MP-Weather-Update-Today

इसलिए ऐसा मौसम

मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो अभी प्रदेश में कोई भी ऐसे सिस्टम एक्टिविटी नहीं है, जो कि बारिश करा दे। लेकिन, लोकल सिस्टम के कारण जरूर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। फिलहाल तेज बारिश होने के आसार कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं।

कब होगी मानसून की विदाई?

Weather-Update-Today

30 सितंबर को मानसून पीरियड खत्म (Monsoon Period) हो चुका है। अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में मानसून ग्वालियर-चंबल से सबसे पहले विदाई ले लेगा। माना जा रहा है कि एक हफ्ते में पूरे प्रदेश से मानसून की विदाई हो जाएगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: Ayushman Yojana: आज से बनेंगे 70 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड, ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

MP-Weather-Update-Today

3 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम

भोपाल, इंदौर, सीहोर, देवास, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, अलीराजपुर, खरगोन, धार, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, झाबुआ, बैतूल, बालाघाट, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, कटनी और उमरिया में हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। वहीं ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी, पन्ना, छतरपुर, दमोह समेत अन्य जिलों में तेज धूप निकलने के अनुमान हैं।

4 और 5 अक्टूबर को ऐसा रहेगा मौसम

इंदौर, उज्जैन, बड़वानी, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, पांढुर्णा, सिवनी, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट में हल्की बारिश और गरज- चमक के आसार हैं। वहीं भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर समेत अन्य जिलों में धूप खिलेगी।

Advertisment
मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश अक्टूबर के पहले हफ्ते में मानसून की विदाई weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast sunshine in 35 districts red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp का मौसम अपडेट आज mp weather updates MP Weather Update today mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india departure of monsoon in the first week of october cold from october 20 bhopal monsoon 35 जिलों में धूप 20 अक्टूबर से ठंड " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें