Advertisment

MP Weather Update: दो दिन में पूरे MP से विदा हो जाएगा मानसून: इन 4 संभागों में अगले 3 दिनों तक रहेगी तेज धूप, जानें आज

MP Weather Update: एमपी में फिर होगी मानसून की वापसी, जबलपुर शहडोल संभाग के इन जिलों में बारिश के आसार

author-image
Rohit Sahu
MP Weather Update: बदल रहा हवा का रुख, रात में बढ़ने लगी ठंडक, अगले सप्ताह तक होने लगेगा अहसास

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई का दौर जारी है। अगले 2 दिनों में पूरे एमपी से मानसून की वापसी हो जाएगी। आपको बता दें कि प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सिस्टम कमजोर है। जबलपुर संभाग समेत 4 संभागों में अगले 3 दिनों तक तेज धूप निकलेगी। आज भी पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी, जिसके चलते दिन में गर्मी और उमस का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन ऐसा ही मौसम रहने वाला है।

Advertisment
इन जिलों में लौटेगा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 से 25 सितंबर के बीच देश से लौटना शुरू हो गया था। सामान्यत: 17 सितंबर के आसपास मानसून उत्तर-पश्चिम भारत से वापसी करता है। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई की शुरुआत हो चुकी है और 5-6 अक्टूबर को अंतिम बारिश होने की संभावना है। पूर्वी हिस्से में हालांकि 10 अक्टूबर तक मानसून की विदाई होगी। आज यानी सोमवार को जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। उधर, राजस्थान पर प्रति चक्रवात बनने के कारण हवाओं का रुख भी बार-बार बदल रहा है। वातावरण से नमी कम होने के कारण अब मौसम धीरे-धीरे साफ भी होने लगा है। इससे उमस से कुछ राहत मिलने लगी है।

20 अक्टूबर से बढ़ेगी ठंड

मध्य प्रदेश में नवरात्रि और दशहरे पर बारिश की पिछले दो वर्षों की परंपरा इस बार टूटने की संभावना है। मानसून 10 अक्टूबर तक ज्यादातर जिलों से वापस जाएगा, जबकि पूर्वी हिस्सों में यह आखिरी तक रहेगा। इसके बाद, 20 अक्टूबर से ठंड बढ़ने की उम्मीद है, जिससे रात का तापमान 20 डिग्री से नीचे और दिन का तापमान 33-34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अक्टूबर के अंत में दिन के तापमान में भी गिरावट आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद ठंडक बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी।

इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज

मध्य प्रदेश में इस साल 44.1 इंच की औसत बारिश दर्ज की गई है, जिसमें मंडला जिला सबसे अधिक बारिश वाला जिला रहा है, जहां 60.6 इंच से अधिक बारिश हुई है। जबलपुर संभाग बारिश के मामले में अग्रणी रहा है।

Advertisment

1. मंडला - 60.6 इंच
2. सिवनी - 56.8 इंच
3. श्योपुर, निवाड़ी, राजगढ़ - 52 इंच से अधिक

Weather of MP Today Weather today mp weather Rewa Weather mp weather update MP Weather News mousam samachar maosam jabalpur weather indore weather gwalior weather chambal Weather bhopal weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें