Advertisment

MP Weather Update Today : अगले दो दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, क्या कहता है आईएमडी का पूर्वानुमान

MP Weather Update Today : अगले दो दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, क्या कहता है आईएमडी का पूर्वानुमान mp-weather-update-today-mercury-will-rise-up-to-4-degree-in-next-two-days-what-says-imd-forecast-pds

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update Today : अगले दो दिनों में 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, क्या कहता है आईएमडी का पूर्वानुमान

भोपाल। MP Weather Update Today राजधानी सहित मध्यप्रदेश madhya pradesh के सभी कई जिलों में पारे में उछाल देखने को मिला है। हालांकि सुबह शाम की ठंड अभी भी बरकारार है। दोपहर में लोगों को स्वेटर और गर्म कपड़ों से राहत मिली है। लेकिन इसी के साथ अब ये बीमार करने वाला मौसम शुरू हो गया है। क्योंकि फिलहाल तापमान में होते उतार—चढ़ाव के साथ शरीर का तापमान संतुलन नहीं बना पा रहा हैं। आने वाले दिनों के मौसम की बात करें तो आईएमडी IMD ने 17 और 18 फरवरी को तापमान में 4 डिग्री तक के उछाल की संभावना जताई है। हालांकि मौसम का बदलता मिजाज सारी भविष्यवाणियों को कई हद तक गलत साबित कर रहा है।

Advertisment

बीते 24 घंटों का हाल — MP Weather Update Today
मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो छिंदवाड़ा में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री रहा। उधर, रीवा REWA में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.2 डिग्री दर्ज हुआ। तो वहीं सबसे अधिक ठंडे तापमान की बात करें तो रीवा जिला 7.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग द्वारा दर्ज रिकार्ड के अनुसार 30 स्थानों के तापमानों में 18 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

19 जिलों में 30 डिग्री के ऊपर पारा MP Weather Update Today

राज्य में मौसम विज्ञान केंद्रों masusam vidhyan kendra द्वारा 30 स्थानों पर अधिकतम तापमान नोट किया गया। इनमें से 19 जिलों में अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया। 35.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राजगढ़ जिला मध्य प्रदेश में सबसे गर्म स्थान रहा। प्रदेश की राजधानी भोपाल bhopal  में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 30.8, ग्वालियर में 30 डिग्री और जबलपुर में 29.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया

शुष्क रहेगा मौसम MP Weather Update Today

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। तो वहीं मौसम के शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। आकाश की स्थिति साफ रहने के साथ—साथ 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

Advertisment

publive-image

weather update today mp weather rewa mausam panjab weather MP Weather Update today mp weather forcast Delhi Weather cg weather bhopal mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें