Advertisment

MP Weather Update: भोपाल समेत 9 शहरों में 10° से नीचे पहुंचा पारा, इस सप्ताह पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग की चेतावनी

MP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के 9 शहरों में तापमान 10° से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने मौसम को लेकर चेतावनी जारी की है।

author-image
Ashi sharma
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और उत्तरी हवाओं के कारण तापमान में भी गिरावट आ रही है। राजधानी भोपाल में शनिवार को इस सर्दी के मौसम की सबसे ठंडी रात रही। यहां सीजन की सबसे ठंडी रात देखी गई। राज्य के सभी शहरों में लगातार तीसरे दिन रात का तापमान 15 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

Advertisment

मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। आने वाले दिनों में ठंड और कोहरे का दोहरा हमला देखने को मिल सकता है। बर्फीली हवाओं के कारण पचमढ़ी, मंडला, भोपाल, उमरिया, राजगढ़ और नौगांव में रात का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिरेगा।

भोपाल ठंड से कांप उठा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीजन में पहली बार रात का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में रात का तापमान और गिर सकता है।

यह भी पढ़ें-संसद के शीतकालीन सत्र में गूंजेगा अडानी का मुद्दा: ऑल पार्टी मीटिंग में विपक्ष ने सरकार के सामने उठाई ये मांग,सत्र आज से

Advertisment

पचमढ़ी में सबसे ठंडी रात

प्रदेश के पचमढ़ी शहर में भी शनिवार को रात का सबसे कम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा मंडला में 7.4 डिग्री, भोपाल में 8.8 डिग्री, उमरिया में 8.9 डिग्री, राजगढ़ में 9.2 डिग्री और नौगांव में 9.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

इंदौर में ठंड का असर

इंदौर में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। विशेषकर दूसरे सप्ताह से तापमान तेजी से गिरता दिखाई दिया है। जिसके कारण रातें ठंडी हो गई हैं और तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बना हुआ है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। हालांकि, 25 नवंबर 1938 को तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। कभी-कभी बारिश होती है। दिन के दौरान तापमान 31 से 33 डिग्री के बीच रहता है। इस समय दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे है।

यह भी पढ़ें- 25 November 2024 Rashifal: सोमवार के दिन इन जातकों का होगा लाभ, छात्रों को देना होगा पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान, पढ़ें राशिफल

Advertisment
MP Weather Updat
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें