Advertisment

MP Weather Update: इन जिलों में हो सकती है गरज-चमक के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

MP Weather Update: इन जिलों में हो सकती है गरज-चमक के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनीMP Weather Update: There may be heavy rain with thunder in these districts, Meteorological Department warned

author-image
Bansal News
MP Weather Update: इन जिलों में हो सकती है गरज-चमक के साथ भारी बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

भोपाल। प्रदेशभर में भीषण गर्मी के बाद मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। जून में हुए मानसून ब्रेक के बाद से भीषण गर्मी के कारण आमजनों का हाल बेहाल हो गया था। हालांकि मानसून के एक बार फिर से दस्तक देने के बाद लोग राहत की सांस ले रहे हैं। रविवार रात राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। वहीं अगले 24 घंटों में मौसम विभाग द्वारा तेज बारिश की आशंका (mausam alert) भी जताई जा रही है।

Advertisment

मौसम विभाग (IMD) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश (Rain in MP) के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई है। वहीं अगले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में बादलों की चमक-गरज के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं कुछ हिस्सों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग (IMD Warning) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में प्रदेश (Rain in MP) के कई जिलों में आंशिक बारिश दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के सागर, ग्वालियर, रीवा, चंबल, भोपाल, होशंगाबाद और उज्जैन संभाग के कई जिलों में बारिश देखने को मिली है।

publive-image

इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक सोमवार को जबलपुर,रीवा ,भोपाल,होशंगाबाद,उज्जैन और इंदौर संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं रीवा,सतना,सीधी, सागर,भोपाल और होशंगाबाद के कई जिलों में बिलजी गिरने की चेतावनी भी दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने शहडोल, होशंगाबाद संभागों समेत कटनी, नरसिंगपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, विदिशा और रायसेन जिलों में भी तेज बारिश की संभावना जताई है। कई जिलों में बादलों की चमक-गरज के साथ हवाएं और तेज बारिश भी दर्ज की जा सकती है। यह मौसम रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, भोपाल और होशंगाबाद संभाग के जिलों में देखने को मिल सकता है।

बता दें कि जुलाई माह से पहले ही मानसून ब्रेक शुरू हो गया था। तभी से बारिश के आसार नहीं दिखाई दिए हैं। अब एक बार फिर प्रदेश में मानसून ब्रेक खत्म हो गया है। मानसून ने फिर से दस्तक दे दी है। जिसके बाद अगले 5 दिनों प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश देखी जा सकती है।

Advertisment
yas tufanbhopal me barish yas storm yaas cyclone update live tracking yaas cyclone update live map windy yaas cyclone update live map yaas cyclone update in kolkata yaas cyclone tracker yaas cyclone live status in hindi yaas cyclone live status Weather Updates weather update weather today weather report of mp weather report mp weather news Weather Forecast Today yaas tufan Weather forecast Weather Alert weather todays weather alert today weather in mp Today Weather rajasthan rain news Rain in Uttar Pradesh Rain in MP rain in bihar rain alert rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi news mp mausam ki khabar news in hindi News National News national news hindi news national MP Weather Report MP Weather News mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News Monsoon Updates 2021 Monsoon Updates monsoon news monsoon in kerala monsoon Meteorological Department mausam update mausam alert mausam MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya kerala monsoon Inodre India Meteorological Department IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert imd alert IMD HPCommanManIssue Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news Heavy rain in Indor heavy rain delhi cyclonic storm 'Yas' cyclone yaas live tracking imd Chance of rain in these 3 districts bhopal me barish bhopal aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam '-heavy-rain-in-these-districts-yellow-alert-issued
Advertisment
चैनल से जुड़ें