Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश में थम गया बारिश का कहर! राजधानी में सुबह से खुले बदरा, जानें क्या रहेगा आज का मौसम

author-image
Bansal News
MP Weather Update: प्रदेश में थम गया बारिश का कहर! राजधानी में सुबह से खुले बदरा, जानें क्या रहेगा आज का मौसम

भोपाल। प्रदेश में पिछले दिनों से जारी बारिश (Heavy Rain In MP) ने जमकर तबाही मचाई है। कई जिलों में झमाझम बारिश (Heavy Rain) के कारण बाढ़ की स्थिति बनी। ग्वालियर चंबल संभाग (Gwalior Chambal me Badh) में करीब एक दर्जन लोगों की बाढ़ की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं अब बारिश (Flood In MP) का कहर थम गया है। राजधानी में सोमवार से ही बादल खुले हैं। हालांकि धूप अभी पूरी तरह से नहीं निकली है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में बारिश थम गई है। मौसम विभाग ने भी कई जिलों के लिए हल्की बूंदाबांदी की जानकारी दी है। हालांकि अभी भी कुछ जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

मौसम विभाग (IMD Bhopal) के अनुसार रीवा, शहडोल संभाग के कुछ जिलों में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा गुना, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, श्योपुर, भिंड, धार, उज्जैन, सीहोर और होशंगाबाद जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। वहीं बाकी के सभी जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं राजधानी में सोमवार को सुबह से ही बादल साफ दिख रहे हैं। अब धूप निकलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।

गुना अशोकनगर में बारिश का कहर
बता दें कि बीते दिनों प्रदेश के ग्वालियर चंबल में मूसलाधार बारिश (Heavy Rain In MP) ने जमकर तबाही मचाई थी। इसके बाद गुना अशोकनगर भी बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यहां मूसलाधार बारिश में कई गांव डूब गए। इसके साथ ही कई लोग बारिश में फंसे रह गए थे। बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू किया गया है। यहां लोगों को रेस्क्यू करने के लिए आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम और वायुसेना की टीमें पहुंची थी। यहां बाढ़ में फंसे 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। वहीं कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। इन जिलों में कई गांव में कमर तक पानी भर गया है। हालांकि अब धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती दिख रही है।

मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल में मौसम भोपाल में गर्मी भोपाल में अगस्त का मौसम बारिश winter weather news weather in Bhopal summer season Summer in Bhopal Rain in MP Rain in Madhya Pradesh Pradesh Breaking Hindi MP Weather News mp weather alert MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines mp flood news mp flood MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh latest update Madhya last rites ceremony last rites IMD houses destroyed in flood hot weather hot wave Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP guna news in hindi Guna News guna flood update beautiful weather ashoknagar flood news
Advertisment
चैनल से जुड़ें