Advertisment

MP Weather Update: धूप ने बदले तेवर, अगले दो दिन में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

MP Weather Update: धूप ने बदले तेवर, अगले दो दिन में 35 डिग्री तक पहुंच सकता है पारा

author-image
News Bansal
Delhi Weather: चुभने लगी है धूप, बढ़ रहा है अधिकतम तापमान, जानें आज के मौसम का हाल

MP Weather Update: उत्तर भारत में पश्चिमी विभोक्ष की तीव्रता में कमी होने लगी है, जिसका सीधा प्रभाव मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों सहित राजधानी भोपाल में भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। लेकिन मौसम विज्ञानियों के अनुसार फरवरी के अंत तक मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Advertisment

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विभोक्ष के असर से उत्तरी पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात के बनने से हवाओं के रुख में बदलाव हुआ है और फिलहाल कुछ दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी भी जारी रहेगी। जिससे दिन का तापमान में 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

पिछले तीन दिनों से राजधानी का तापमान

- मंगलवार को राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
- बुधवार को राजधानी में दिन का पारा 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
- गुरुवार को न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम विशेषज्ञ शुक्ला के मुताबिक अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। फरवरी अंत यानी अगले दो दिनों में मध्य प्रदेश में दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

Advertisment
मौसम की जानकारी मौसम अलर्ट मध्य प्रदेश में ठंड मध्य प्रदेश का मौसम मध्य प्रदेश का तापमान भोपाल मौसम समाचार आज का मौसम mp weather update MP Weather News Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News madhya pradesh news bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें