Advertisment

MP Weather Update: राजधानी भोपाल में झमाझम बारिश शुरू, कैसा रहेगा अगले 3 दिनों का मौसम

MP Weather Update: गर्मी से राहत, एमपी में आज हल्की बूंदाबादी, 18 अगस्त के बाद इन जिलों में तेज बारिश के आसार

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Forcast: करवट लेता मौसम, एमपी में कैसा रहेगा अगले 24 घंटों का हाल

भोपाल। MP Weather Update:  एमपी में भले ही उमस से थोड़ी राहत मिली है  दोपहर 1.30 बजे अचानक मौसम बदला है और तेज बारिश शुरू हो गई है. राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार करीब 4 दिन हल्की बूंदाबांदी होगी। 18 अगस्त के बाद नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से पूर्वी मध्यप्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश के आसार हैं। पूरे सीजन की बारिश की बात करें तो अभी तक बारिश के आंकड़े में 2 प्रतिशत की गिरावट आई है।

Advertisment

पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल

बीते 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर उज्जैन, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा भोपाल, नर्मदापुरम, संभाग सागर, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश दर्ज की गई। शेष संभागों में मौसम शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े

अशोकनगर,कट्टीवाला में 3 अलीराजपुर, उदयगढ़, निवाड़ी, बालाघाट में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग का संभावित पूर्वानुमान

डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, हरदा, खरगोन,बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, देवास जिलों में कुछ स्थानों पर तथा रीवा, शहडोल, भोपाल, संभागों के जिलों में कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, सागर, दमोह, बैतूल, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, शाजापुर, मंदसौर, गुना, आगर, मालवा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यह चेतावनी जारी की है।

Advertisment

इन जिलों में गिर सकती है बिजली

मौसम विभाग के अनुसार डिंडोरी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नर्मदापुरम, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, जिलों में कहीं-कहीं गलज चमक के साथ बिजली गाने की संभावना है। यहां के लिए मौसम विभाग में यलो अलर्ट जारी किया है।

इतनी गति से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार ( MP Weather Forcast) गुरूवार के पूर्वानुमान के अनुसार हवा की औसत गति 16 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। तो वहीं सुबह का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आकाश की स्थिति मेघमय रहेगी।

ये जिले सूखे की कगार पर

आपको बता दें वैसे तो बीते दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। लेकिन एमपी के कुछ जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। बहुत कम बारिश वाले जिलों में नीमच एवं मंदसौर है। इतना ही नहीं सतना, अशोक नगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन जिले ऐसे हैं जहां बहुत कम बारिश हुई है। यही कारण है कि यहां फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisment

सोयाबीन की फसल को ही सबसे अधिक नुकसान क्यों

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो सभी फसलों में सोयाबीन ऐसी फसल है जिसकी जड़ें उथली रहती हैं। यही कारण है कि पानी की कमी से इसकी जड़े सूखने लगी है। जिससे सोयाबीन के पौधे मुरझाने लगे हैं। यही कारण है कि अब किसानों की टेंशन इसे लेकर बढ़ रही है।

MP Weather Update, Today weather Forcast, MP  rain alert, Bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level, 14 august, yellow heavy rain alert, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर, मध्य प्रदेश का मौसम,(Madhya Pradesh ka Mausam

मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर yellow heavy rain alert Today weather forcast mp weather update mp rain alert Madhya Pradesh ka mausam bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 14 august
Advertisment
चैनल से जुड़ें