Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश में लगातार बढ़ रही सर्दी, कई जिलों में शीत लहर की चेतावनी, सामान्य से 6 डिग्री गिरा पारा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ी, कई जिलों में तीव्र शीत लहर का अलर्ट, शहडोल में ठंड से युवक की मौत और अगले 48 घंटों में तापमान और गिरने की संभावना।

author-image
Wasif Khan
MP Weather Update: प्रदेश में लगातार बढ़ रही सर्दी, कई जिलों में शीत लहर की चेतावनी, सामान्य से 6 डिग्री गिरा पारा

हाइलाइट्स

  • एमपी में शीत लहर तेज, कई जिलों में अलर्ट
  • शहडोल में ठंड से युवक की मौत की पुष्टि
  • अगले 48 घंटों में और गिरेगा रात का पारा
Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में सर्दी का असर दिन-ब-दिन बढ़ने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में तीव्र शीत लहर (Severe Cold Wave) और शीत लहर (Cold Wave) की स्थिति बनी हुई है। बीते 24 घंटों में कई संभागों का तापमान सामान्य से कई डिग्री नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम से रात तक ठंड और बढ़ने का अनुमान जताया है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
गिरवर (शाजापुर)6.4 ​
राजगढ़6.5 ​
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)6.6 ​
इंदौर6.9 ​
कल्याणपुर (शहडोल)7.7

तापमान में तेज गिरावट

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी संभागों में मौसम शुष्क रहा। इसके बावजूद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और शाजापुर जैसे जिलों में तीव्र शीत लहर का असर दिखा। वहीं खंडवा, खरगौन, देवास, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया और जबलपुर जिलों में शीत लहर का प्रभाव दर्ज किया गया। शाजापुर जिले में शीतल दिन (Cold Day) भी रहा।

Advertisment

सबसे अधिक न्यूनतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
सागर14.4 ​
कन्नौद (देवास)14.3 ​
नर्मदापुरम13.2 ​
भैंसदा (सीहोर)13.1 ​
पृथ्वीपुर (निवाड़ी)12.7 

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान इंदौर और उज्जैन संभागों में सामान्य से 3.3°C से 3.8°C तक कम दर्ज किए गए। वहीं भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और शहडोल संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2°C से 2.6°C तक नीचे रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो भोपाल, इंदौर और उज्जैन में पारा सामान्य से 5.3°C से 6.6°C तक गिरा। नर्मदापुरम, चंबल और जबलपुर में यह गिरावट 3.1°C से 3.9°C रही।

Advertisment

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 28.7°C नर्मदापुरम में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4°C शाजापुर के गिरवर में दर्ज हुआ।

सबसे कम अधिकतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
मलाजखंड (बालाघाट)22.9 ​
अमरकंटक (अनूपपुर)23.5 ​
सीधी24.2 ​
चिरगुट (सतना) / पचमढ़ी (नर्मदापुरम)24.8 ​
गिरवर (शाजापुर) / रीवा24.9

ये भी पढ़ें- Chhindwara News: छिंदवाड़ा में सात आयुर्वेदिक दवाओं की बिक्री पर रोक, लैब रिपोर्ट में अमानक पाए जाने के बाद हुई कार्रवाई

Advertisment

शहडोल में ठंड से युवक की मौत

शहडोल में कड़ाके की ठंड के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 30 कट्ठी मोहल्ला में रहने वाले युवक बबलू सिंह की ठंड से मौत हुई है। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी ठंड की वजह से मौत की पुष्टि की है। युवक गुब्बारे बेचकर गुजारा करता था। शहडोल में मंगलवार (18 नवंबर) को न्यूनतम तापमान 6.2°C दर्ज किया गया, जो सीजन का सबसे कम तापमान है।

सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान

शहर (जिला)तापमान (°C में)
नर्मदापुरम28.7 ​
ताओंन (बड़वानी) / मंडला / खंडवा28.5 ​
गुना28.5 ​
भैंसदा (सीहोर)28.0 ​
खजुराहो (छतरपुर)27.6

अगले 48 घंटों में और बढ़ सकती है सर्दी

मौसम केंद्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवातीय परिसंचरण और बनने वाला निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों में और स्पष्ट होगा। इसका असर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए ठंड को और तीव्र कर सकता है। शाम से रात तक कई जिलों में पारा और गिरने की संभावना है, जिसके चलते सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Advertisment

[caption id="attachment_933921" align="alignnone" width="1225"]publive-image IMD Bhopal[/caption]

इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और शाजापुर जिलों में तीव्र शीत लहर का अलर्ट जारी किया है। वहीं खंडवा, खरगौन, देवास, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया और जबलपुर जिलों में शीत लहर बनी रहेगी। विभाग का कहना है कि हवा की दिशा और नमी के स्तर को देखते हुए रात का पारा तेजी से गिर सकता है, इसलिए इन जिलों में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Bhopal BCLL Bus Route: भोपाल की सड़कों पर शुरू की गई 8 नई बसें, कोकता-सैर सपाटा होते हुए नीलबड़ तक जाएंगी

भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने मंगलवार (18 नवंबर) से 8 नई बसें शहर की सड़कों पर उतार दीं। ये बसें कोकता से सैर सपाटा होते हुए नीलबड़ तक चल रही हैं। नए रूट के शुरू होने से रोजाना करीब तीन हजार से ज्यादा यात्रियों को सीधी सुविधा मिलने लगी है। बसें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक निरंतर संचालित पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें।

Advertisment
ujjain temperature Shajapur cold day Shahdol news Shahdol cold death severe cold warning MP MP winter forecast MP winter alert mp weather update MP temperature fall MP Severe Cold Wave MP meteorological alert mp climate update madhya pradesh news Madhya Pradesh cold wave jabalpur weather indore cold weather India cold wave news cold wave impact MP central India cold bhopal cold wave
Advertisment
चैनल से जुड़ें