Advertisment

MP Weather Update: मप्र में गर्मी का कहर, आग उगल रहा सूरज, 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, इन जिलों में लू का असर

MP Weather Today: रतलाम, नर्मदापुरम में लू का कहर, गर्मी से जनजीवन प्रभावित

author-image
Ashi sharma
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के सभी संभागों में गर्मी का असर साफ नजर आया। कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया, तो कहीं-कहीं रातें भी गर्म रही। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू और गर्म हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

Advertisment

इन जिलों में चला लू का जोर

रतलाम, मंडला, सागर, गुना और नर्मदापुरम जिलों में लू का खासा असर देखने को मिला। वहीं धार और सागर जिलों में रात का तापमान भी ज्यादा रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पाई।

तापमान में नहीं हुआ खास बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमानों में ज्यादा बदलाव नहीं देखा गया। हालांकि, इंदौर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से 1.8°C से 2.9°C तक ज्यादा रहा। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर और सागर संभाग में तापमान सामान्य से 3.6°C से 4.2°C तक ज्यादा दर्ज किया गया।

रात में भी गर्मी ने नहीं छोड़ा पीछा

ग्वालियर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7°C ज्यादा रहा, जबकि इंदौर संभाग में यह सामान्य से करीब 3.5°C ऊपर दर्ज किया गया। बाकी संभागों में तापमान सामान्य के आसपास ही रहा।

Advertisment

यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश के स्कूलों में गर्मी की छुट्टी का ऐलान, 46 दिन बच्चों की मौज, टीचर्स को मिलेगी कम छुट्टी

5 सबसे ज्यादा तापमान वाले शहर

शहर (जिला)अधिकतम तापमान (°C)
नर्मदापुरम44.3
रतलाम44.0
गुना43.0
सागर42.6
धार42.4

5 सबसे कम अधिकतम तापमान वाले शहर

शहर (जिला)अधिकतम तापमान (°C)
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)36.4
सीधी37.8
नरसिंहपुर38.4
देवरा/शिवपुरी39.0
रीवा39.2
Advertisment

5 सबसे ठंडी रात वाले शहर

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C)
कटनीपुर (शहडोल)16.8
पचमढ़ी (नर्मदापुरम)16.8
सीधी17.2
नौगांव (छतरपुर)18.2
उमरिया19.0

5 सबसे गर्म रात वाले शहर

शहर (जिला)न्यूनतम तापमान (°C)
सागर27.5
धार/खंडवा26.4
खरगौन25.4
शिवपुरी25.3
देवास/रतलाम25.0

लू और गर्म हवाओं की चेतावनी

  • धार, सागर- गर्म रात और लू का दोहरा असर
  • रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी- लू की स्थिति
  • विदिशा, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, उज्जैन, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, छिंदवाड़ा,
  • सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, पांढुर्णा- संभावित गर्म हवा और लू की चेतावनी

यह भी पढ़ें- जावरा में अमोनिया गैस लीकेज से हड़कंप, पुलिस लाइन कराई खाली, पुलिस-प्रशासन मौके पर एक्टिव

सबसे गर्म शहर लू की चेतावनी रतलाम मौसम मौसम विभाग अलर्ट मौसम की जानकारी मध्यप्रदेश मौसम समाचार मध्यप्रदेश में लू पचमढ़ी मौसम नर्मदापुरम तापमान तापमान अपडेट गर्मी का प्रकोप गरम रातें आज का मौसम कैसा रहेगा आज का तापमान weather report Hindi today temperature in MP temperature update MP Ratlam Weather Pachmarhi weather update Narmadapuram temperature MP Weather News MP Weather Forecast Today : MP heatwave update IMD Weather Alert hottest city in MP hot nights in MP Heatwave in MP heatwave alert in Madhya Pradesh
Advertisment
चैनल से जुड़ें