Advertisment

Weather of MP: विदा होने से पहले फिर भिगाने वाला है मानसून, अगले 24 घंटे में 3 संभागों में होगी बारिश, इस साल 115% बारिश

Weather of MP: मध्य प्रदेश में फिर से बारिश शुरू, अरब सागर की दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से दक्षिणी भाग में हल्की से मध्यम वर्षा हुई।

author-image
Rohit Sahu
Weather of MP: विदा होने से पहले फिर भिगाने वाला है मानसून, अगले 24 घंटे में 3 संभागों में होगी बारिश, इस साल 115% बारिश

Weather of MP: मध्य प्रदेश में फिर से बारिश शुरू, अरब सागर की दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से दक्षिणी भाग में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान मंडला में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुधवार को गुना और खजुराहो में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून की विदाई प्रदेश से आज हो जाएगी। हालांकि प्रदेश में 30 सितंबर को मानसून का आधिकारिक अंत हो गया था। जिसके बाद से अधिकतर जिलों में बारिश का सिलसिला थम गया है।

Advertisment
आज इन जिलों में होगी बारिश

जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश के शेष क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने की संभावना। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसम में परिवर्तन जारी रहेगा। मानसून विदा होने से पहले भिगा कर जाएगा। अगले 24 घंटे में छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में हल्की बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में आसमान साफ रहेगा।

वर्तमान में ये मौसम प्रणाली सक्रिय

वर्तमान में मिनिकाय और अरब सागर पर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। कोंकण से लेकर अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र तक द्रोणिका बनी हुई है। अफगानिस्तान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। राजस्थान पर प्रति चक्रवात बना हुआ है। इसके कारण बादल छाने लगे हैं और दक्षिणी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है।

यह भी पढ़ें: Rata Tata Passes Away: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक

Advertisment
20 अक्टूबर से ठंडक बढ़ेगी

रात में मौसम सर्द होने की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि सर्दी का एहसास फिलहाल नहीं हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंडक एहसास 20 अक्टूबर से होने लगेगा। रात के साथ दिन में भी ठंडी हवाएं चलना शुरू हो  जाएंगी। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा।

यह भी पढ़ें:ASP के सामने दंडवत हुए BJP विधायक: मांगने लगे रहम की भीख, बोले एएसपी साहब मुझे मरवा दीजिए

Weather of MP Today Weather today mp weather Rewa Weather mp weather update MP Weather News indore weather gwalior weather bhopal weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें