Advertisment

MP Weather Update: गुलाबी ठंड की दस्तक, भोपाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम

MP Weather Update: गुलाबी ठंड की दस्तक, भोपाल में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम , इस बार दो सप्ताह पहले ही ठंड शुरू हो गई है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: सोमवार से बदलेगा मौसम का रूख, तापमान में आएगा उतार-चढ़ाव, 43 जिलों से मानसून हुई विदाई

भोपाल। MP Weather Update: मध्यप्रदेश में ठंड ने दस्तक दे दी है। इस बार दो सप्ताह पहले ही ठंड शुरू हो गई है। अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने लगी है। राजधानी भोपाल में तो रात का तापमान सामान्य 2 डिग्री कमी के साथ 19 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तरी हवाएं भी असर दिखाने लगी हैं।

Advertisment

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ

मौसम विज्ञानियों की मानें तो प्रदेश के अधिकतर हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। तो वहीं आने वाले दो दिनों में मानसून एमपी से पूरी तरह विदा हो जाएगा।

mp weather update

इसलिए पड़ने लगी गुलाबी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार वातावरण में नमी भी कम होने लगी है। आसमान साफ हो चुका है। तो वहीं अब रात में उत्तर से ठंडी हवा आने लगी है। यहीं कारण है कि अब लोगों को गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। सुबह से सूर्योदय भी देरी से हो रहा है। जानकारों की मानें तो बीते साल की अपेक्षा इस बार मानसून की विदाई भी जल्द हो रही है। सामान्य रूप से दीपावली यानि अक्टूबर और नवंबर तक कहींकहीं हल्की बारिश होती रहती थी।

रायसेन में पारा पहुंचा 13 डिग्री

मौसम विभाग द्वारा जो रिपोर्ट जारी की गई है उसके अनुसार सभी जिलों में तापमान में न्यूनतम गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान की बात करें तो सबसे अधिक तापमान उज्जैन में 36 ​डिग्री तो वहीं न्यूनतम तापमान रायसेन में 13 डिग्री दर्ज किया गया।

Advertisment

MP Weather Update, Pink cold, mp winter, news in hindi, mp weather foacast, oct mp weather, 5 oct mp weather update,bansal news

Bansal News news in hindi mp weather update 5 oct mp weather update mp weather foacast mp winter oct mp weather Pink cold
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें