Advertisment

MP Weather Update: फिलहाल जारी रहेगा गुलाबी ठंड का अहसास, इस दिन से बढ़ेगी ठिठुरन

जारी रहेगी गुलाबी ठंड का अहसास, IMD के अनुसार 7 नवंबर से ठिठुराने वाली ठंड जोर पकड़ेगी। तो वहीं अब प्रदेश में अधिकतम पारा भी गिरने लगा है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: प्रदेश में दिखने लगा गुलाबी ठंड का असर, 4 जिलों का तापमान पहुंचा 11 डिग्री के पास

भोपाल। MP Weather Update: मध्यप्रदेश में सुबह शाम गुलाबी ठंड और दोपहर में तपती धूप का सिलसिला फिलहाल जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 7 नवंबर से ठिठुराने वाली ठंड जोर पकड़ेगी। तो वहीं अब प्रदेश में अधिकतम पारा भी गिरने लगा है।

Advertisment

चार दिन बाद बढ़ेगी ठिठुरन

मौसम विभाग के अनुसार बीते घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभाग के जिलों में मौसम शुष्क रहा। अधिकतम तापमान की बात करें तो सभी संभाग के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के चरणों में तापमान सामान्य से अधिक है। शेष संभाग के चरणों में तापमान सामान्य रहेगा।

इतना गिरा ​न्यूनतम पारा

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में भी कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला। कम तापमान की बात करें तो शहडोल संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। लेकिन बाकी विशेष संभागों के जिलों में तापमान सामान्य रहा है।

इन जिले में सर्वाधिक तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान नरसिंहपुर में दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम पर 34 डिग्री सेंटीग्रेड पर जा पहुंचा है। तो वहीं न्यूनतम तापमान में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.02 डिग्री सेंटीग्रेड किया गया है।

Advertisment

अगले 24 घंटे का मौसम का हाल

मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके अनुसार आकाश की स्थिति साफ रहेंगी। मौसम विभाग का संभावित मौसम शुष्क रहेगा। यहां 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेगी। तो वहीं अधिकतम पार्क 32 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम 16 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।

MP Weather Update, Pink cold , mp weather today, mp weather after November 7, mp weather update in hindi, madhya pradesh ka mausam, bansal news, 3 nov ka mp weather 

Bansal News mp weather today mp weather update Madhya Pradesh ka mausam mp weather update in hindi Pink cold mp weather after November 7
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें