Advertisment

MP के 14 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट: भोपाल, इंदौर-उज्जैन में छायेगा घना कोहरा, ग्वालियर-चंबल में कंड़ाके की ठंड जारी

MP Weather Update: एमपी के 14 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, भोपाल, इंदौर-उज्जैन में छायेगा घना कोहरा, ग्वालियर-चंबल में कंड़ाके की ठंड अभी कई दिनों तक रहेगी

author-image
BP Shrivastava
MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के आज 14 जिलों में आज शीतलहर का अलर्ट है। कई शहरों में रात का टेम्परेचर 7 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर-उज्जैन समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में भी कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 3 दिन ऐसी ही ठंड पड़ेगी। उधर, खंडवा में कोहरे के कारण यात्री बस की जननी एक्सप्रेस से भिड़ंत हो गई।

Advertisment

जिन जिलों में शीतलहर का अलर्ट है, उनमें भोपाल, ग्वालियर-जबलपुर के अलावा मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, राजगढ़, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, उमरिया और कटनी भी शामिल हैं। इससे पहले बुधवार की तरह ही गुरुवार को भी प्रदेश के 37 जिलों में सुबह मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन और शाजापुर में इतना घना कोहरा था कि विजिबिलिटी 50 मीटर ही रह गई थी।

बर्फबारी हो रही, इसलिए बढ़ रही ठंड

वर्तमान में हर साल की तरह इस बार भी जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में जमकर बर्फबारी हो रही है। जिससे दिल्ली-उत्तरप्रदेश से होती हुई मध्यप्रदेश में सर्द हवाएं आ रही हैं। आने वाले दिनों में मामूली तापमान बढ़ने पर बर्फ पिघलेगी, जिसके बाद हवा के साथ ये ठंडी लहरें प्रदेश को और ठंडा कर सकती हैं यानी प्रदेश में ठंड का असर बढ़ जाएगा। मौसम विभाग की मानें तो जनवरी में प्रदेश का मौसम ठंडा ही रहने वाला है। जनवरी के अंतिम सप्ताह तक तक शीतलहर चलने का अनुमान है।

खंडवा में कोहरे के कारण बस ने एम्बुलेंस को मारी टक्कर

खंडवा में गुरुवार सुबह कोहरे के कारण एक यात्री बस की जननी एक्सप्रेस से टक्क्टर हो गई। एम्बुलेंस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जननी एक्सप्रेस के कर्मचारी का कहना है कि घटना के दौरान हल्का कोहरा था। हमारी गाड़ी साइड से चल रही थी। आगे से केवलराम बस ने ओवरटेक किया और रॉन्ग साइड पर आ गई। हमने बचने का प्रयास किया, गाड़ी को सड़क के किनारे उतार दिया। बावजूद बस वाले ने टक्कर मार दी।

Advertisment

ये भी पढ़ें: जबलपुर में 3 निजी स्कूलों पर कार्रवाई: इन स्कूलों को 33.78 करोड़ ली गई ज्यादा फीस पैरेंट्स को करनी होगी वापस

इंदौर में अगले 6 दिन कैसा रहेगा मौसम

इंदौर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 23.33 सेल्सियस के करीब रहा।

शुक्रवार : इंदौर में 03 January 2025 को अधिकतम तापमान 27.79 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.08 डिग्री सेल्सियस रहेगा। कहीं कहीं बादल छाए रहने की संभावना।

Advertisment

शनिवार : इंदौर में 04 January 2025 को अधिकतम तापमान 28.32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.33 डिग्री सेल्सियस हर सकता है।

रविवार : इंदौर में 05 January 2025 को अधिकतम तापमान 27.56 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.81 डिग्री सेल्सियस।

सोमवार : इंदौर में 06 January 2025 को अधिकतम तापमान 26.63 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.95 डिग्री सेल्सियस। आसमान साफ रहने की संभावना है। यानी ठंडी जोरदार पड़ेगी।

Advertisment

मंगलवार : इंदौर में 07 January 2025 का मौसम, अधिकतम तापमान 23.35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान साफ रहने की संभावना है।

बुधवार : इंदौर में 08 January 2025 को अधिकतम तापमान 22.72 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा और जोरदार ठंडी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें:  एमपी में इस महीने 22 दिन चलेगी शीतलहर: अगले तीन दिनों में 14 जिलों में कोल्ड डे, सीजन में सबसे ठंडा रहा साल का पहला दिन

Advertisment
pachmadi temperature mp weather update mp weather today MP Weather Report mp weather mp rain alert jabalpur today temperature indore weather Update Indore Temperature gwalior today temperature bhopal today temperature aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें