Advertisment

MP Weather Update: आज से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, नवरात्रि के पहले छा सकते हैं बादल

MP Weather Update: आज से सक्रिय होगा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, नवरात्रि के पहले छा सकते हैं बादल

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: दो दिन बाद फिर स्ट्रॉंग होगा सिस्टम, मध्यप्रदेश फिर होगा तरबतर

भोपाल। MP Weather Update: प्रदेश में गुलाबी ठंड की दस्तक शुरू हो गई है। इसी के साथ आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है ​कि नवरात्रि के पहले एक बार फिर बादल छा सकते हैं। जिसके चलते कहीं-कहीं हल्की बूंदा-बंदूी हो सकती है। इससे एक बार फिर दिन के तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है।

Advertisment

इतनी गति से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं आसमान में बादल छा सकते हैं। यही कारण है कि एमपी में हल्की बूंदी-बांदी के आसार हैं। हवाओं की गति की बात करें तो 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है।

बीते 24 घंटों का मौसम

मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान सभी संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक, रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर में सामान्य से अधिक तापमान तथा श्रेष्ठ सम्मान के जिलों में सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान में सभी संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा से शेष संभागों के जिलों में सामान्य रहा।

ये शहर रहा सबसे गर्म

प्रदेश के सर्वाधिक तापमान की बात करें, तो दमोह, गुना ऐसे जिले रहे जहां पर सबसे अधिक तापमान 37 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। तो वहीं सबसे कम तापमान 17 डिग्री सेंटीग्रेड छिंदवाड़ा में दर्ज किया गया।

Advertisment

इतनी गति से चलेंगी हवाएं

प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान 37 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है। हवाओं की बात करें तो यहां 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के उत्तर और मध्य हिस्सों में हल्की वर्षा तथा गरज चमक की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

MP Weather Update,new western disturbance, today mp weather, mp news in hindi, hindi news, 13 oct ka mausam
today mp weather new western disturbance mp weather update mp news in hindi hindi news 13 oct ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें