Advertisment

MP में फिर भारी बारिश की चेतावनी: नए सिस्टम से भीगेगा पूरा प्रदेश, जानें कब होगी मानसून की विदाई

MP Weather Update: MP में फिर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, जानें कब होगी मानसून की विदाई

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather-Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग (Meteorological Department) ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी दी है। कल 23 सितंबर से एक नया सिस्टम एक्टिव (New Monsoon System Active) होने वाला है, जो कि पूरे प्रदेश को तरबतर कर देगा। आज कई जिलों में धूप खिलेगी। वहीं कुछ जिलों में गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Advertisment

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 23 सितंबर से लो प्रेशर एरिया की एक्टिविटी शुरू हो जाएगी। इसके बाद बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो जाएगा, जो कि सितंबर महीने के आखिरी हफ्ते (MP Weather Update) तक रहेगा।

उम्मीदों पर खरा उतरा मानसून

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में इस साल मानसून उम्मीदों पर खरा उतरा है। भोपाल, ग्वालियर समेत 38 जिलों में सामान्य बारिश का कोटा फुल हो चुका है। श्योपुर में दोगुनी यानी 98% ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, इंदौर, उज्जैन और रीवा जिले पिछड़े हैं। रीवा में सबसे कम बारिश हुई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1837750930411831452

अगले 24 घंटे ऐसा रहेगा मौसम (MP Mausam)

मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो अगले 24 घंटे के दौरान ग्वालियर, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, झाबुआ, अलीराजपुर, पन्ना, सतना, राजगढ़, आगर-मालवा, उज्जैन, रीवा और मऊगंज में धूप खिली रहेगी। वहीं भोपाल, इंदौर, जबलपुर, देवास, उज्जैन समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Advertisment

MP-Weather-Update

ये खबर भी पढ़ें: MP Government Job: MP में मेडिकल स्टूडेंट्स के लिए नौकरी का मौका, CM मोहन बोले- अस्पतालों में भरे जाएंगे 46451 नए पद

इन जिलों में सामान्य के बराबर बारिश

प्रदेश के 5 जिले ऐसे हैं जिनमें सामान्य के बराबर बारिश (MP Weather Update) हुई है। जबलपुर, सीहोर, शाजापुर, पन्ना और नर्मदापुरम में सामान्य यानी 96-99% तक बारिश हुई है। जबलपुर में 99% बारिश हो चुकी है।

आपको बता दें कि एमपी की सामान्य बारिश का आंकड़ा 37.6 इंच है। अगर देखा जाए तो इसके मुकाबले अब तक 41.8 इंच पानी गिर (Mausam Samachar) चुका है।

Advertisment

publive-image

8 दिन बाद मानसून की विदाई

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून (MP Monsoon) की विदाई में अभी 8 दिन बाकी हैं। ऐसे अनुमान हैं कि इस बार मानसून अक्टूबर में ही विदा होगा। हालांकि मानसून पीरियड जून से सितंबर के बीच रहता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से मानसून की विदाई अक्टूबर में हो रही है। वहीं दूसरी तरफ कल 23 सितंबर से नया सिस्टम एक्टिव होने वाला है, जिससे पूरे प्रदेश में बारिश (MP Weather Update) का दौर रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारियों का महा आंदोलन: नौकरी सुरक्षा और 21,000 वेतन की मांग, प्रदेशभर से जुटे हजारों लोग

23 सितंबर को तेज बारिश का अलर्ट

MP-Weather-Update<br />

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट- रायसेन, सागर, सीहोर, बैतूल, सागर, नर्मदापुरम, बुरहानपुर, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट में तेज बारिश हो सकती है।

Advertisment

यहां खिलेगी तेज धूप- ग्वालियर, भिंड, श्योपुर, मुरैना, पन्ना, सतना, निवाड़ी, छतरपुर, सीधी, कटनी, रीवा, मऊगंज, मैहर में तेज धूप खिली रहेगी।

यहां हल्की बारिश की संभावना- भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर समेत बाकी के जिलों में गरज-चमक और हल्की बारिश (Weather Update Today) के अनुमान है।

मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें