Advertisment

MP Weather Update: एमपी से 3 दिन बाद मानसून की विदाई का चांस, इस माह दिन में तपिश, रात में गरज-चमक की संभावना

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update

MP Weather Update

हाइलाइट्स

  • तीन दिन मानसून विदाई के चांस नहीं
  • पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का अनुमान
  • बारिश में धीरे-धीरे कमी दर्ज की गई
Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई को लेकर अभी भी अनिश्चितता बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, बारिश में धीरे-धीरे कमी दर्ज की जा रही है। हालांकि, उत्तर और दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में हल्की बारिश का अनुमान है। प्रदेश में अगले तीन दिन कहीं भी भारी बारिश का अनुमान नहीं है।

भोपाल मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, अभी और तीन दिन उत्तर, दक्षिण और पश्चिम क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके बाद लोकल एक्टिविटी की वजह से पूरे अक्टूबर महीने में दिन तपेगा, जबकि शाम से गरज-चमक के साथ हल्का बरसने की संभावना बनी रहेगी।

पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी हिस्से में बारिश

राजस्थान के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है, जिससे मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्से में बारिश एक्टिविटी के चांस है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में ज्यादा रहेगा। जबकि दक्षिण-पश्चिम मानसून की वजह से उज्जैन, आगर-मालवा, इंदौर और मध्य के भोपाल में शाम के बाद मौसम में बदलाव के चांस बने रहेंगे।

Advertisment

3 डिग्री तक तापमान में गिरावट दर्ज

- प्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान करीब दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी ​गिरावट दर्ज की गई है।

देखें मैप...

8 Oct 2025 MP Map

9 Oct 2025 MP Map

10 Oct 2025 MP Map

11 Oct 2025 MP Map

हमें XFacebookWhatsAppInstagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।

MP Cough Syrup: कोल्ड्रिफ सिरप से बीमार बच्चों की निगरानी करेंगे, नागपुर के अस्पतालों में चल रहा इलाज, अब तक 19 की मौत

Advertisment

MP Cough Syrup

MP Chhindwara Cough Syrup Death: कोल्ड्रिफ कफ सिरप (Coldrif Cough Syrup) से मासूम बच्चों की बढ़ती मौत की संख्या को रोकने के प्रयास तेज कर दिए है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

hindi news bhopal news mp weather update Gwalior News chambal news MP Monsoon Withdrawal
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें