Advertisment

इस दिन पूरे MP से विदा होगा मानसून: आज पूरे प्रदेश में तेज धूप, जानें कब से पड़ेगी ठंड

MP Weather Update: इस दिन पूरे MP से विदा होगा मानसून, आज पूरे प्रदेश में खिलेगी तेज धूप, जानें कब से पड़ेगी ठंड

author-image
Preetam Manjhi
MP-Weather-Update

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई दौर चल रहा है। अगले दो दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून वापस लौट जाएगा। आपको बता दें कि बंगाल की खाड़ी (Bay Of Bengal) से एक्टिव हुआ लो प्रेशर एरिया कमजोर पड़ने लगा है। इसकी वजह से जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी और बादल की स्थिति बनने के आसार हैं।

Advertisment

आज इन 16 जिलों में हल्की बारिश

लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सकुर्लेशन (Cyclonic Circulation) की एक्टिवटी होने के कारण बीते 24 घंटे में प्रदेश के 16 जिलों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो मुरैना, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, छतरपुर, पन्ना, अलीराजपुर, बैतूल, उमरिया, शहडोल, कटनी, जबलपुर, सतना, मैहर, रीवा और सिवनी में आंधी और हल्की बारिश हुई। सतना के उचेहरा में डेढ़ इंच पानी गिरा।

MP-Weather-Update

ये खबर भी पढ़ें: ड्रग फैक्टरी मामले में सियासी बवालः PCC चीफ ने डिप्टी CM देवड़ा पर साधा निशाना, गुजरात पुलिस की कार्रवाई पर भी उठाए सवाल

आज ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, सोमवार को पूरे प्रदेश में तेज धूप खिलेगी। दिन में गर्मी और उमस का असर भी देखने को मिलेगा। अगले 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम (MP Weather Update) रहने के आसार हैं।

Advertisment

MP-Weather-Update

(अब तक इन जिलों से मानसून (MP Monsoon) की विदाई...)

2 अक्टूबर

ग्वालियर, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, श्योपुर

5 अक्टूबर

रतलाम, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, भोपाल, सीहोर, देवास, आगर, शाजापुर, राजगढ़, गुना, विदिशा, रायसेन, अलीराजपुर, बड़वानी, इंदौर, अशोकनगर, झाबुआ, नर्मदापुरम, सागर, दमोह, खरगोन, निवाड़ी, टीकमगढ़, खंडवा, हरदा, छतरपुर और पन्ना जिले।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1843237246360850679

नवरात्रि-दशहरे पर नहीं होगी बारिश

मध्य प्रदेश में पिछले 2 साल से देखा जा रहा है कि नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है, लेकिन इस साल ऐसा होने के अनुमान नहीं है। 10 अक्टूबर तक पूरे प्रदेश से मानसून (MP Monsoon) विदा हो जाएगा। अभी तक आधे से ज्यादा हिस्से से मानसून लौट चुका है।

MP-Weather

इस डेट से बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग (Meteorological Department) की मानें तो 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। रात में भी पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि दिन में तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन (MP Weather Update) के तापमान में भी गिरावट देखने को मिलने लगेगी।

Advertisment

ये खबर भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: भोपाल से इन तीन बड़े शहरों के लिए 8 कोच की वंदे भारत फाइनल, जानें कब शुरू होगा ट्रायल

मौसम मानसून अपडेट मौसम पूर्वानुमान मौसम अपडेट आज. india meteorological department मौसम अपडेट मध्य प्रदेश मौसम न्यूज मध्य प्रदेश मौसम की खबर मध्य प्रदेश में बारिश मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम मध्य प्रदेश के मौसम की जानकारी एमपी मौसम का हाल एमपी में कैसा है मौसम का हाल एमपी में कहां कहां होगी बारिश weather update today weather update weather monsoon update Weather forecast red alert of rain rainfall forecast india news in hindi mp weather updates mp weather update mp weather forecast mp weather alert mp today weather mp ka mansoon mausam samachar mausam ki jankari Madhya Pradesh Weather Update Madhya Pradesh Weather News Madhya Pradesh Weather Forecast madhya pradesh mausam ki jankari India Weather imd weather update imd issue alert imd heavy rain alert imd alert IMD hindi news heavy rainfall north india bhopal monsoon " Madhya Pradesh mausam ka hal"
Advertisment
चैनल से जुड़ें