Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश में छुट्टी पर मॉनसून! इस तारीख से फिर होगी झमाझम बारिश

author-image
Bansal News
MP Weather Update: प्रदेश में छुट्टी पर मॉनसून! इस तारीख से फिर होगी झमाझम बारिश

भोपाल। प्रदेश में आसमान साफ हो गया है। बीते दिनों से अच्छी धूप खिल रही है। शनिवार को भी सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में अच्छी धूप निकली है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सिस्टम के हिमालय के तराई के इलाकों में जाने के कारण प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है। इसी कारण अगले 5 दिनों तक धूप खिलेगी। हालांकि शाम और रात में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौसम साफ हो गया है।

Advertisment

वर्तमान में प्रदेश में कोई भी सिस्टम एक्टिव नहीं है। ऐसे में आसमान साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं रात और शाम को हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 17 अगस्त के बाद से प्रदेश में एक बार फिर मॉनसून लौट सकता है। हालांकि इस बारे में अभी नहीं कहा जा सकता है। लेकिन उम्मीद है प्रदेश में एक बार फिर 17 अगस्त के बाद सिस्टम एक्टिव हो सकता है।

बारिश ने मचाई भारी तबाही...
बता दें कि बीते दिनों से ब्रेक खत्म होने के बाद मॉनसून ने प्रदेश में जमकर कहर बरसाया था। ग्वालियर चंबल संभाग के साथ गुना अशोकनगर में मूसलाधार बारिश देखने को मिली थी। यहां मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ में हजारों लोग फंस गए थे। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह ने लोगों को रेस्क्यू करने के लिए सेना के जवानों को उतारा था। अभी भी बाढ़ पीड़ितों के लिए शिविर लगाए गए हैं। वहीं बाढ़ में 10 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है। साथ ही हजारों लोगों को सेना के जवानों ने रेस्क्यू किया था। सीएम शिवराज सिंह ने भी लगातार बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया था। साथ ही बाढ़ से प्रभावित लोगों को सहायता देने की घोषणा की थी।

weather rain NDRF Madhya Pradesh flood madhya pradesh flood Ashoknagar army Airforce
Advertisment
चैनल से जुड़ें