/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/c8b9886d-8454-4343-8f22-8f42d0b6d43c-1.jpg)
भोपाल। प्रदेश में जल्द मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जल्द ही नए सिस्टम एक्टिव होने के संकेत दिख रहे हैं। जिसके बाद एक बार फिर से झमाझम बारिश होने की समभावनाएं जताई जा रही है। वहीं शनिवार को कई जिलों में हल्की बारिश देखी गई जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने आज 4 जुलाई को प्रदेश के जिलों में कहीं-कहीं बारिश के साथ बिजली गिरने के आसार जताए हैं।
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में शहडोल,जबलपुर,सागर,भोपाल,ग्वालियर और उज्जैन समेत कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही जबलपुर और सागर संभाग के जिलों में तेज हवाओं के साथ बिजला चमकने के भी आसार है।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/07/mosam-500x559.jpg)
अगले 24 घंटे छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे प्रदेश कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे वहीं तापमान में भी वृद्धि हो सकती है। जिससे गर्मी और उमस भी बढ़ सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलने की वजह से मानसून शिथिल पड़ गया है। तापमान में भी वृद्धि होती जा रही है। हालांकि मौसम विभाग द्वारा 7 जुलाई तक पुन: मानसून के सक्रिय होने की संभावना जताई जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें