/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mp-weather-news.jpg)
भोपाल। पहाड़ी इलाको MP Weather Update में हो रही बर्फबारी का असर अब मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग की मानें तो अब प्रदेश मे कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। अब आप भी इसके लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है।
आने वाले दिनों में गिर सकता है तापमान
पिछले ​कुछ दिनों से ठंड में कुछ कमी देखने को मिली थी। सुबह—शाम के बाद अब दिन में भी अच्छी खासी ठंड का अहसास होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि आने वाले चार दिनों के बाद यानि 10 दिसंबर के बाद से मध्य प्रदेश में शीत लहर का सामना करना पड़ सकता है। बारिश का दौर थमने और बादल छंटने के साथ ही तापमान में गिरावट दिखाई देने लगेगी।
- कोहरे की सफेद चादर मे लपटा शहर।
- भोपाल, राजधानी मे छाया घना कोहरा।
- विजिबिलिटी हुई कम, तापमान में भी गिरावट।
- दो दिन के राहत के बाद फिर बढ़ी ठंड।
- पहाड़ी इलाकों मे बर्फबारी का दिखा असर।
- आसमान मे छाए बादल, बढ़ेगी और ठंड।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें