Advertisment

MP Weather Update: 28 अगस्त के बाद फिर बदलेगा मध्यप्रदेश का मौसम, क्या कहता है IMD का पूर्वानुमान

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: सक्रिय हुआ चक्रवाती मौसम तंत्र, 19 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार, IMD का Yellow-Orange Alert

भोपाल। MP Weather Update: मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बदला है। राजधानी भोपाल में सुबह से धूप खिली है। हालांकि गुरुवार शाम को हल्की फुहार से मौसम ​खुशनुमा हो गया था। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अगस्त से मध्यप्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। जहां तीन दिन बाद फिर हल्की बारिश का अनुमान आईएमडी ने लगाया है।

Advertisment

पिछले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के रीवा संभाग के दिनों में अधिकांश स्थानों पर, चंबल सागर संभाग के जिलों में अन्य स्थानों पर, नर्मदापुरम, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, शहडोल संभाग के चरणों में कुछ स्थानों पर तथा भोपाल इंदौर संभाग के शहरों में कहीं कहीं बारिश दर्ज की गई।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े

बीते 24 घंटे के दौरान लालबत्रा में 7, हनुमान में 6, पंचगड़ी, 12, सिवनी में 4, बड़ा गांव, दर्शन, कुसमी, बालाघाट, पलेरा, जावा, मऊगंज, चुरहट, देवेंद्रनगर, व्यवहारी, हुजूर में 3 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

अगले 24 घंटे के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, बुरहानपुर तथा भिंड जिले में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर संभागों के जिलों में तथा गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया, मुरैना, शिवपुरकलां में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में गरज चमक की संभावना मौसम विभाग में जताई है। नर्मदापुरम, बेतूल, हरदा, बुरहानपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में घर चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है।

Advertisment

कैसा रहेगा अगले 24 घंटे का हाल

मौसम विभाग के अनुसार आकाश की स्थिति मेघमाय रहेगी। प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। हवा की गति 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा औसत हो सकती है। तो वहीं शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेंटीग्रेड तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेंटीग्रेड तक जा सकता है।

इन जिलों में कम बारिश

मध्यप्रदेश में खरगोन, मंदसौर, बड़वानी, ग्वालियर ऐसे जिले हैं जहां सबसे कम कम बारिश दर्हुज की गई है। यहां आंकड़ा 20 इंच से कम है।

MP Weather Update, Today weather Forcast, MP rain alert, Bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level, 25 august, yellow heavy rain alert, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर, मध्य प्रदेश का मौसम, Madhya Pradesh ka Mausam

मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर yellow heavy rain alert Today weather forcast mp weather update mp rain alert Madhya Pradesh ka mausam bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 25 august
Advertisment
चैनल से जुड़ें