/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/mausam-MP-bhopal-1.jpeg)
Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में पिछले तीन-चार दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हालांकि पूरा उत्तर भारत ही शीतलहर की चपेट में है। इसका असर एमपी में भी दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं। उत्तर भारत में शीतलहर की वजह से प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले कुछ दिनों में पाला पड़ने के भी आसार हैं। वहीं मौसम विभाग ने एमपी में 24 दिसंबर तक ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना जताई है। शनिवार को मध्य प्रदेश के नौ शहरों में तापमान 3-5 डिग्री के बीच रेकॉर्ड किया गया।
यलो अलर्ट जारी, ठंड से बचने की सलाह
रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में शीतलहर की चपेट में हैं। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर ठंड से बचने की सलाह भी दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, 24 दिसंबर तक प्रदेश में कड़ाके की ठंड रहेगी। इसी दौरान कुछ इलाकों में पाला भी पड़ सकता है। भोपाल के मौसम का हाल देखें तो यहां बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
तापमान में लगातार दर्ज की जा रही गिरावट
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में प्रदेश में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है, मगर उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच हवा का रुख उत्तरी है। इसी कारण एमपी में आसमान साफ है और कोहरा नहीं है। वातावरण शुष्क होने की वजह से दिन-रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।
Corona in MP: मध्य प्रदेश में 2 लाख 15 हजार से ज्यादा मरीज हुए ठीक, कुल मामले दो लाख 30 हजार के पार
शनिवार को सबसे कम तापमान (न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस) उमरिया जिले में रहा। शनिवार को प्रदेश के करीब 9 शहरों में तापमान 3 से 5 डिग्री के बीच रहा। इनमें उमरिया, गुना, दतिया, ग्वालियर, शाजापुर, खजुराहो, नौगांव और रायसेन शामिल हैं। शुक्रवार को सबसे कम तापमान दतिया का था।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us