Advertisment

MP Weather Update: आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार, ये वेदर सिस्टम एक्टिव

MP Weather Update: आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार, ये वेदर सिस्टम एक्टिव

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: आज भी हल्की बूंदाबांदी के आसार, ये वेदर सिस्टम एक्टिव

भोपाल। MP Weather Update: प्रदेश में बीते दो दिनों से आसमान में बादलों का डेरा है। ये मौसम आज भी जारी रह सकता है। आईएमडी के अनुसार आज भी कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो चार मौसम प्रणालियों के एक्टिव होने से ऐसा हो रहा है।

Advertisment

ये वेदर सिस्टम एक्टिव

उत्तरी पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। महाराष्ट्र में भी एक प्रति चक्रवात बना हुआ है। इस कारण प्रदेश के मौसम का रुख बदल रहा है। आज बुधवार को मौसम ऐसे ही बना रह सकता है।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा विशेष संभावनाओं के जिलों में मौसम शुष्क रहा।

कहां कितना रहा तापमान

अधिकतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के सभी जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक तथा रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक और शेष संभागों में सामान्य तापमान दर्ज किया गया।

Advertisment

इतना रहा न्यूनतम तापमान

न्यूनतम तापमान की बात करें तो सभी संभागों के जिलों में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिला। भोपाल, शहडोल, संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया। तो वहीं उज्जैन, रीवा, जबलपुर संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक तथा से सामान में तापमान रहा।

सबसे कम तापमान

प्रदेश में सर्वाधिक तापमान सतना, दमोह, ग्वालियरमें 36 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया। तो वहीं न्यूनतम तापमान की बात करें तो खंडवा, दतिया में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया।

यहां के लिए आईएमडी का यलो अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान विदिशा, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, शाजापुर, आगर, नीमच, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, छिंदवाड़ा, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में कहीं कहीं गरज-चमक के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisment

इतनी गति से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान आकाश की स्थिति मेघमय रहेगी। यहां पर 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाई चल सकती हैं। तो वहीं अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड न्यूनतम तापमान 36 डिग्री तक जा सकता है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि बुधवार को ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, गुना,अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में बारिश के आसार जताए हैं। तो वहीं 14 जिलों गरज—चमक के साथ वज्र पात को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

mp weather update, today mp weather, 18 oct mp weather, mp news, mp weather forcast, bansal news

Advertisment
today mp weather mp weather update mp weather forcast MP news Bansal News 18 oct mp weather
Advertisment
चैनल से जुड़ें