/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WINTER.jpg)
भोपाल। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में जहां 10 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार है। वहीं मौसम विभाग ने कल यानी 8 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग IMD के मुताबिक पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते तापमान में जबरतस्त गिरावट आएगी। जिसका असर मध्यप्रदेश में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश में 10 दिसंबर के बाद Weather Update कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड की संभावना जताई है।
इन जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 8 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग MP Weather Forecast के मुताबिक चंबल संभाग के कई जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मुरैना, भिंड, श्योपुर, छतपपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी के कई जिलों में 8 दिसंबर को घना कोहरा छाए रहेगा। जिससे ठंड बढ़ने के भी आसार जताए जा रहे हैं।
/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2021/12/Capture-552x559.jpg)
मौसम विभाग के अनुसार 8 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है जिससे बर्फ से ढंके पहाड़ों से आने वाली हवा मैदानी इलाकों की तरफ आइए। इस हवाओं का असर मध्यप्रदेश में भी साफ देखने को मिलेगा। वहीं 10 दिसंबर के बाद प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें