Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश के 40 जिलों में बारिश की संभावना, भोपाल समेत कई जिलों में ओले गिरने का रेड अलर्ट

MP Weather Update: देश में बनी चार अलग अलग मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने का सिलसिला बना हुआ है.

author-image
Rohit Sahu
MP Weather Update: प्रदेश के 40 जिलों में बारिश की संभावना, भोपाल समेत कई जिलों में ओले गिरने का रेड अलर्ट

   हाइलाइट्स

  • एमपी में आज बारिश और ओले का रेड-यलो अलर्ट
  • भोपाल, जबलपुर, शहडोल में ओले गिरने की आशंका
  • तीन दिन तक इसी तरह बना रह सकता है मौसम का मिजाज
Advertisment

MP Weather Update: देश में बनी चार अलग अलग मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने का सिलसिला बना हुआ है.बीते 4 दिनों से मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में मौसम बिगड़ा हुआ है.

4 दिनों से हर दिन से प्रदेश में कहीं न कही बारिश हो रही है. मौसम (MP Weather Update) का इस तरह का मिजाज अभी तीन दिन और रह सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 13 अप्रैल तक  तक बना रह सकता है. हालांकि बेमौसम हो रही इस बारिश से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

   आज कैसा रहेगा मौसम

आज 10 अप्रैल को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार हैं. लगभग 40 जिलों में आज बारिश होगी. IMD  के अनुसार प्रदेश में 10 अप्रैल और फिर 13 अप्रैल को दो वेस्टर्न डिस्टर्वेंस एक्टिव होंगे. जिस कारण पूरे प्रदेश में गरज चमक के साथ बारिश होगी. इस दौरान कई जिलों में ओलावृष्टि की आशंका भी है. मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश और ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.  

Advertisment

यह भी पढ़ें: MP News: एशिया के सबसे बड़े सोलर पावर प्लांट के पैनल आंधी में उड़े, मजदूर जान बचा कर भागे, 3000 करोड़ में हो रहा तैयार

   किसानों को नुकसान

प्रदेश में बिगड़े हुए मौसम की मार अन्नदाता पर पड़ रही है. यह बारिश किसानों के लिए आफत से कम नहीं है. बता दें एमपी के कई हिस्सों में अभी गेहूं की फसल खेतों में पड़ी है. जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है. वहीं कटकर रखी फसल भी बारिश से बर्बाद होने की आशंका है. वहीं मंडी पहुंचे किसानों का अनाज पर भी भीगने का खतरा है.

Advertisment
चैनल से जुड़ें