Advertisment

MP Weather Update: सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में ठंड का दौर जारी, 21 शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान से प्रदेशभर के जिलों में ठंड का दौर बढ़ रहा है। कई जिलों में सुबह से ही कोहरा...

author-image
Bansal News
MP Weather Update: सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में ठंड का दौर जारी, 21 शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में लगातार गिर रहे तापमान से प्रदेशभर के जिलों में ठंड का दौर बढ़ रहा है। कई जिलों में सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 4 दिनों इसी तरह तक ठंड का असर बना रहेगा।

Advertisment

उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से पूरे प्रदेश में ठंड का दौर जारी है। मंगलवार की रात में तापमान 3 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुआ है। सीजन में ये पहली बार 21 शहरों में पारा 10 डिग्री नीचे रहा है। इससे बुधवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत प्रदेश ठिठुर गया।

शहडोल में कड़ाके की ठंड का कहर जारी

शहडोल में ठंड का कहर जारी है।पिछले 24 घंटो में शहडोल में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। शरह में अधिकतम तापमान 21.5 न्यूनतम तापमान 5.1 रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 दिनों तक ठंड का असर इसी तरह दिखेगा।

इस हांड कपकपा देने वाली ठंड से लोगों का जन जीवन प्रभावित हुआ है।  इस ठंड में लोग गर्म कपड़ों के साथ आग लगाकर कर अलाव का सहारा ले रहे है। ठंड के चलते सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहता है। कोहरे के चलते बिजीविलटी रही 10 मीटर से कम है।

Advertisment

22-23 दिसंबर को बारिश का अनुमान

भोपाल में रात के तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। रीवा, ग्वालियर में सबसे कम 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार 23 दिसबंर से तापमान में और गिरावट आएगी। यहां तक की 22-23 दिसंबर को बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है।

IMD के अनुमान के अनुसार आईए जानते हैं आज एमपी के बड़े शहरों में कैसा रहेगा मौसम:

Advertisment

भोपाल (Bhopal weather update)

भोपाल में भी ठंड बढ़ गई है और कल तापमान 9.9 डिग्री था। भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा और अधिकतम तापमान 20 तक हो सकता है। सुबह और रात के समय ज्यादा ठंड पड़ेगी। इसी के साथ दिन में धुंध छाई रहेग।

इंदौर (Indore weather update)

इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक रहेगा। अगर मौसम की बात करें तो सुबह ठंडा रहने की और दिन में धुंध रहने की संभावना है।

जबलपुर (Jabalpur weather update)

जबलपुर में कल तापमान 7.9 डिग्री दर्ज किया गया था। यहाँ भी बहुत ठंड पढ़ रही है। यहाँ आज न्यूनतम तापमान 08 और अधिकतम तापमान 23 तक रहने की संभावना है। मौसम की बात करें तो जबलपुर में भी दिन में धुंध देखने को मिलेगी।

Advertisment

ग्वालियर (Gwalior weather update)

ग्वालियर अंचल में भी ठुठरन भरी ठंड अब लोगों को परेशान करने लगी है। ग्वालियर में आज न्यूनतम तापमान 7 और अधिकतम तापमान 24 तक रहने की संभावना है। तापमान गिरने से और ठंड महसूस की जा सकती है। मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध रहने की संभावना है।

उज्जैन (Ujjain weather update)

उज्जैन में आज न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। अगर मौसम की बात करें तो यहाँ भी दिन में धुंध देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: 

State Mourning: मध्य प्रदेश में एक दिन का राजकीय शोक घोषित, कुवैत के शासक के निधन पर दुख

Indore News: इंदौर में आज एनआरआई समिट, 40 देशों के अप्रवासी इंदौरी होंगे शामिल

Libya News: लीबिया में प्रवासियों से भरा जहाज डूबा, दर्दनाक हादसे में गई 60 से ज्यादा की जान

MPPSC EXAM 2023: प्रदेश में MPPSC प्रीलिम्स की परीक्षा आज, 14 हजार 823 परीक्षार्थी होगें शामिल

Indore News: रेलवे-पुलिस में नौकरी दिलवाने के नाम पर 16 लाख की ठगी, ऐसे सामने आया सच

weather update mp weather update bhopal Weather Update indore weather Update Gwalior Weather Update jabalpur weather update ujjain weather update
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें