Advertisment

MP Weather Update: एमपी में आज से भारी बारिश, IMD ने जारी किया Yellow Alert, खरीफ की फसलों को मिलेगा जीवनदान

MP के 9 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का Yellow Alert जारी किया है। 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी IMD ने जताई है।

author-image
Preeti Dwivedi
MP Weather Update: अगले 24 घंटों में ग्वालियर, चंबल और सागर में भारी बारिश का अलर्ट, इस दिन से मानसून सुस्त पड़ेगा मानसून

भोपाल। MP Weather Update: नया वेदर सिस्टम एक्टिव हो गया है। मध्यप्रदेश के 9 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका भी आईएमडी (IMD)ने जताई है। मानसून की गतिविधियां बढ़ने से खरीफ की कुम्हला गई फसलों को जीवनदान मिलेगा।

Advertisment

इन ​जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, संभागों के जिलों में अनेक स्थाने पर बारिश की आशंका जताई गई है। तो वहीं गुना, अशोकनगर, शिवपुरी जिलों के कुछ स्थानों पर पानी गिर सकता है। उज्जैन, इंदौर, चंबल, ग्वालियर और दतिया कुछ ऐसे जिले हैं जहां कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

इन जिलों में गिर सकती है बिजली

सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी में बिजली गिरने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है।

इन जिलों में माध्यम से भारी बारिश का यलो अलर्ट

मध्य प्रदेश के सिंगरौली, सीधी, रीवा, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, बालाघाट और पन्ना में मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। यहां पर माध्यम से भारी बारिश हो सकती है।

Advertisment

इतनी गति से चलेगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार (MP Weather Forcast) गुरूवार के पूर्वानुमान के अनुसार हवा की औसत गति 10 से 14 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। तो वहीं सुबह का अधिकतम तापमान 29 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। आकाश की स्थिति मेघमय रहेगी।

ये जिले सूखे की कगार पर

आपको बता दें वैसे तो बीते दिनों प्रदेश में झमाझम बारिश हुई। लेकिन एमपी के कुछ जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम बारिश हुई है। बहुत कम बारिश वाले जिलों में नीमच एवं मंदसौर है। इतना ही नहीं सतना, अशोक नगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन जिले ऐसे हैं जहां बहुत कम बारिश हुई है। यही कारण है कि यहां फसलों को काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।

सोयाबीन की फसल को ही सबसे अधिक नुकसान क्यों

कृषि वैज्ञानिकों की मानें तो सभी फसलों में सोयाबीन ऐसी फसल है जिसकी जड़ें उथली रहती हैं। यही कारण है कि पानी की कमी से इसकी जड़े सूखने लगी है। जिससे सोयाबीन के पौधे मुरझाने लगे हैं। यही कारण है कि अब किसानों की टेंशन इसे लेकर बढ़ रही है।

Advertisment

MP Weather Update, Today weather Forcast, MP rain alert, Bhopal lake, bhopal bada talab ka bada water level, 18 august, yellow heavy rain alert, भोपाल मौसम केंद्र, एमपी वेदर, मध्य प्रदेश का मौसम, Madhya Pradesh ka Mausam

मध्य प्रदेश का मौसम भोपाल मौसम केंद्र एमपी वेदर yellow heavy rain alert Today weather forcast mp weather update mp rain alert Madhya Pradesh ka mausam bhopal lake bhopal bada talab ka bada water level 18 august
Advertisment
चैनल से जुड़ें