Advertisment

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, जानिए अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

Madhya Pradesh Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, जानिए अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम। aaj ka masuam weather forecast

author-image
Kushagra valuskar
MP Weather Update: मध्यप्रदेश में गर्मी का प्रकोप, पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचा, जानिए अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम

एमपी में सूरज ने दिखाए अपने तेवर, कई जिलों में तापमान बढ़ा।

हाइलाइट्स
  • गर्म हवाओं के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
  • अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है।
  • भोपाल में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Advertisment

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार चल रही गर्म हवाओं के कारण अधिकांश जिलों में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। आसपास के राज्यों से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में और वृद्धि हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, यह स्थिति अगले दो-तीन दिनों तक बनी रह सकती है।

प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान

  • बैतूल: 36.5 डिग्री
  • भोपाल: 37.1 डिग्री
  • धार: 39.1 डिग्री
  • गुना: 38.1 डिग्री
  • नर्मदापुरम: 39 डिग्री
  • जबलपुर: 35.2 डिग्री
  • मंडला: 37.2 डिग्री
  • सिवनी: 37.2 डिग्री

प्रमुख जिलों का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल: 17.1 डिग्री
  • धार: 22.3 डिग्री
  • नर्मदापुरम: 20.02 डिग्री
  • खंडवा: 21 डिग्री
  • उज्जैन: 16 डिग्री
  • जबलपुर: 14.4 डिग्री
  • सागर: 20 डिग्री
Advertisment

एमपी के मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को भी प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे जल्द ही प्रदेश का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

भोपाल का मौसम कैसा रहेगा?

राजधानी में आसमान साफ रहने का अनुमान है। हवा की औसत गति 14 से 16 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

होली पर मौसम का असर

लगातार बढ़ती गर्मी के बीच होली के दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में हल्की से भारी बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। इसके कारण होली पर भीगना थोड़ा ठंडा हो सकता है।

Advertisment

उत्तर भारत में मौसम परिवर्तन

मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके कारण उत्तर भारत के राज्यों में मौसम में बदलाव आएगा। दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इससे तापमान में दो से पांच डिग्री की गिरावट आ सकती है।

दिल्ली में भीषण गर्मी

दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी देखी गई। अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है। यह इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को सुबह कोहरा छा सकता है और दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। दोपहर में हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। गुरुवार से शनिवार तक हल्की बारिश का अनुमान है।

Advertisment

यह भी पढ़ें-

MP Budget 2025: सरकारी कर्मचारियों को 14 फीसदी महंगाई भत्ता, किसानों-महिलाओं को मिलेगी मध्यप्रदेश बजट में ये सौगात

MP में शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर: सरकार ने बढ़ाया वैट, अब 10 प्रतिशत तक मिलेगी महंगी

weather update mp weather update Delhi Weather bhopal weather indore weather वेदर अपडेट ujjain weather एमपी वेदर मध्यप्रदेश मौसम समाचार
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें