Advertisment

MP Weather: मध्यप्रदेश में आज भी मौसम साफ, सामान्य से 2 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आज यानी शुक्रवार, 8 अगस्त को भी कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। ऐसे में सूरज के तेवर भी चढ़े हुए है।

author-image
sanjay warude
MP Weather Update

MP Weather Update

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में आज यानी शुक्रवार, 8 अगस्त को भी कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। पिछले सात दिन से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमा हुआ है। ऐसे में सूरज के तेवर भी चढ़े हुए है। मौसम केंद्र के मुताबिक, सामान्य से 1 से 2 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

Advertisment

पिछले 24 घंटों में, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, जबलपुर और सागर संभागों के कुछ जिलों में बारिश हुई, जबकि बाकी संभागों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार, 8 अगस्त को भी मौसम साफ रहेगा। मौसम केंद्र की सीनियर वैज्ञानिक दिव्या ई सुरेंद्रन के मुताबिक, अगले एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही रहेगा। हालांकि, 9 अगस्त और 11 अगस्त को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बाकी दिन तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

भोपाल, उज्जैन में सामान्य से ज्यादा गर्मी

मध्यप्रदेश के सभी संभागों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया है। इंदौर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों में यह सामान्य से 2.1 से 2.8°C अधिक रहा। भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन और जबलपुर संभागों में यह सामान्य से 3.4 से 4.5°C काफी ज्यादा रहा।

शहडोल में न्यूनतम तापमान बढ़ा

प्रदेश के सभी संभागों में न्यूनतम तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। भोपाल संभाग में यह सामान्य से 1.8°C कम रहा। जबकि शहडोल संभाग में यह सामान्य से 3.6°C काफी अधिक रहा।

Advertisment

सबसे गर्म और ठंडे शहर

सबसे अधिक अधिकतम तापमान खजुराहो (छतरपुर) में 35.0°C दर्ज किया गया।
सबसे कम न्यूनतम तापमान राजगढ़ और पचमढ़ी (नर्मदापुरम) में 20.0°C दर्ज किया गया।

Rain probability MP Weather Update. MP Weather forecast IMD hindi news Heat cold bhopal news
Advertisment
चैनल से जुड़ें