/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/MP-Weather-Forecast-Update.webp)
MP Weather Forecast Update
हाइलाइट्स
- एमपी में 40 डिग्री रहेगा पारा
- 10 जून तक गर्म रहेगा मौसम
- माह के आखिर तक कवर होगा एमपी
MP Weather Forecast Update: मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में आज भी यानी सोमवार, 2 जून को गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम प्री-मानसून फिलहाल कमजोर पड़ने लगा है। नौतपा के बाद जून के पहले सप्ताह में तापमान बढ़ सकता है। महीने के दूसरे सप्ताह से मानसून सक्रीय होने की सम्भवना है।
मौसम विभाग से जून महीने का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसमें प्रदेश के 15 जिलों के मानसून की अनुमानित तारीखों का ऐलान किया है। मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, सबसे पहले प्रदेश के खंडवा जिले में 16 जून को मानसून सक्रिय होने का अनुमान है। भोपाल जिले में 20 जून तो सबसे आखिरी 30 जून को ग्वालियर में मानसून सक्रिय होगा।
10 दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना
जून महीने के पहले सप्ताह यानी शुरुआती 10 दिन में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका जताई गई है। अधिकतम तापमान 35 से 40 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। जिसके बाद मौसम में बदलाव आने लगेगा और अलग-अलग क्षेत्रों में मानसून सक्रिय होता जाएगा। जिसके साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है।
जिलों में मानसून सक्रिय होने की संभावित तिथि
| जिला | अनुमानित तिथि |
|---|---|
| खंडवा | 16 जून |
| सिवनी | 18 जून |
| जबलपुर | 19 जून |
| भोपाल | 20 जून |
| इंदौर | 20 जून |
| उज्जैन | 20 जून |
| छिंदवाड़ा | 20 जून |
| नर्मदापुरम | 20 जून |
| बैतूल | 20 जून |
| उमरिया | 20 जून |
| खजुराहो | 21 जून |
| सतना | 21 जून |
| सागर | 21 जून |
| गुना | 23 जून |
| रीवा | 25 जून |
| ग्वालियर | 30 जून |
भोपाल में मानसून आगमन का रिकॉर्ड
| वर्ष | मानसून आगमन तिथि |
|---|---|
| 2024 | 23 जून |
| 2023 | 25 जून |
| 2022 | 26 जून |
| 2021 | 11 जून |
| 2020 | 15 जून |
| 2019 | 28 जून |
| 2018 | 27 जून |
| 2017 | 26 जून |
| 2016 | 21 जून |
| 2015 | 22 जून |
ऐसी ही ताजा खबरों के लिए बंसल न्यूज से जुड़े रहें और हमें X, Facebook, WhatsApp, Instagram पर फॉलो करें। हमारे यू-ट्यूब चैनल Bansal News MPCG को सब्सक्राइब करें।
भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली कटौती, जानें पूरा शेड्यूल
/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Bhopal-Power-Cut-Update-2-June-2025.webp)
Bhopal Power Cut Update 2 June 2025: भोपाल शहर के विभिन्न इलाकों में सोमवार, 2 जून को बिजली कटौती की जाएगी। निर्धारित समय पर चयनित इलाकों में रखरखाव, निर्माण और आरडीएसएस (RDSS) परियोजना के तहत बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। मध्यप्रदेश बिजली कंपनी ने रविवार को पूरा शेड्यूल जारी किया है। कई क्षेत्रों में लाइन मेंटेनेंस और अन्य कार्यों को लेकर बिजली कटौती की जाएगी। पूरी खबर पढ़ने क्लिक करें...
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें