Advertisment

MP Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटों तक राजधानी समेत इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

MP Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटों तक राजधानी समेत इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनीMP Weather Update: For the next 24 hours in the state, there will be torrential rain in these districts including the capital, warning of the Meteorological Department

author-image
Bansal News
MP Weather Update: प्रदेश में अगले 24 घंटों तक राजधानी समेत इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

भोपाल। प्रदेश में मॉनसून(MONSOON) ने एक बार फिर दस्तक दे दी है। प्रदेश में झमाझम बारिश(HEAVY RAIN) का दौर फिर से शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह से ही राजधानी समेत कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग(IMD) ने बताया कि प्रदेश में अगले 4 दिनों तक मूसलाधार बारिश जारी रहेगी। मौसम विभाग (MP Weather Update) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शनिवार को भोपाल और इंदौर में कई जगह झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश के साथ बादलों की चमक गरज देखने को मिल सकती है। साथ ही उज्जैन-इंदौर संभाग के जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Advertisment

वहीं प्रदेश के कुछ जिलों में 27 जुलाई तक मानसून थोड़ा कमजोर होगा। 27 जुलाई के बाद झमाझम बारिश (HEAVY RAIN) का दौर शुरू हो जाएगा। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। इस कारण मप्र में दो सिस्टम एक्टिवेट हो गए है। बंगाल के अलावा एक सिस्टम नॉर्थ साउथ ट्रफ लाइन सेंट्रल एमपी से तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से तक गुजर रही है। इसी कारण प्रदेश में अगले 4 दिनों तक तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

इन जिलों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग द्वारा अगले 24 घंटों में राजधानी भोपाल और इंदौर में तेज बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। भोपाल में अगले 24 घंटों में भारी से भी भारी बारिश देखने को मिल सकती है। यहां शनिवार सुबह से ही रूक-रूक के बारिश का दौर शुरू हो गया है। राजधानी में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। यहां शुक्रवार को दिन में समान्य से पारा 5 डिग्री कम रहा है। मौसम विभाग के अनुसारहोशंगाबाद और शहडोल संभाग के साथ विदिशा, रायसेन, बालाघाट, छिंदवाड़ा और सिवनी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। साथ ही रीवा, भोपाल संभाग के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। राजगढ़, जबलपुर, सीहोर, नरसिंहपुर, मंडला, कटनी, सागर और छतरपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है। इन जिलों के मौसम विभाग ने चेतावनी भी जारी की है। साथ ही मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक मूसलाधाक बारिश की चेतावनी दी जा रही है। इसके लिए रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

इन जिलों में हुई बारिश
मौसम विभाग (IMD Warning) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली है। प्रदेश के सिंगरौली, चाचरीयापाटी में 13 मिमी की बारिश दर्ज की गई है। वहीं सेंधवा में 11 मिमी बारिश हुई है। तामिया, तेंदूखेड़ा और चिंतरंगी में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पचमढ़ी, खिरकिया में 8 मिमी और मालथौन-निवाड़ी में 7 मिमी बारिश हुई है। सोहेवाल, अमला, निवाली, भांडेर, न्यू हरसूद, अलीराजपुर में 6 मिमी की बारिश हुई है। इसके साथ ही बैतूल, दतिया, पुनासाडेम, खंडवा, करेली, दवसर, सरतई और सतना में 5 मिमी की बारिश दर्ज की गई है।

Advertisment
yas tufanbhopal me barish yas storm yaas cyclone update live tracking yaas cyclone update live map windy yaas cyclone update live map yaas cyclone update in kolkata yaas cyclone tracker yaas cyclone live status in hindi yaas cyclone live status Will have to wait for rain in the state! It will rain Weather Updates weather update weather today weather report of mp weather report mp weather news Weather Forecast Today yaas tufan Weather forecast Weather Alert weather todays weather alert today weather in mp Today Weather Shavyatra rajasthan rain stop rain news Rain in Uttar Pradesh Rain in MP rain in bihar rain in bhopal "Baarish rain alert rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi news mp mausam ki khabar news in hindi News National News national news hindi news national MP Weather Report MP Weather News mp weather alert mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP news mp mosam update mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi MP Breaking News Monsoon Updates 2021 Monsoon Updates monsoon update today monsoon news monsoon in kerala monsoon Meteorological Department mausam update mausam alert mausam MadhyaPradesh MADHYA PRADESH weather Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi madhya pradesh Madhya kerala monsoon Inodre India Meteorological Department IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert imd alert IMD HPCommanManIssue Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news heclouds that soaked the state crossed Madhya Pradesh" Heavy rain in Indor heavy rain in bhopal heavy rain dhar totka dhar delhi cyclonic storm 'Yas' cyclone yaas live tracking imd Chhattisgarh Chance of rain in these 3 districts bhopal me barish bhopal barish bhopal barish totla baarish ka totka Baarish aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam
Advertisment
चैनल से जुड़ें