Advertisment

Mp Weather Update: प्रदेश में कहीं बाढ़ तो कहीं बन रहे हैं सूखे के हालात,इन जिलों में मानसून ने मचाई जमकर तबाही

Mp Weather Update: प्रदेश में कहीं बाढ़ तो कहीं बन रहे हैं सूखे के हालात,इन जिलों में मानसून ने मचाई जमकर तबाहीMp Weather Update: Floods and drought conditions are being created somewhere in the state, monsoon has wreaked havoc in these districts

author-image
Bansal News
Mp Weather Update: प्रदेश में कहीं बाढ़ तो कहीं बन रहे हैं सूखे के हालात,इन जिलों में मानसून ने मचाई जमकर तबाही

भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश आफत बनकर बरस रही है। कई इलाके में नदियां नाले उफान पर हैं, लिहाजा ग्रामीण इलाकों में जल भराव की स्तिथि बन गई है। वहीं आवदा गांव में आवदा डैम ओवरफ्लो होने से पानी लोगों के घरों में भर गया है तो वहीं श्यामपुर गांव और रीछी गांव जलमग्न हो गए हैं। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश के कई जिलों में सूखे के हालत है। गुना और श्योपुर में लगातार हो रही बारिश से बाढ जैसे हालत बन गए है। वहीं बात करें अगर इंदौर की तो यहां बारिश की रफ्तार अब धीमी हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल की स्थिति सामान्य है। लेकिन जबलपुर में सूखे के हालत बनते जा रहे हैं। लोगों को अच्छी बारिश होने का इंतजार है।

Advertisment

इन जिलों में सूखे के हालत
प्रदेश में एक तरफ जहां पिछले दिनों से लगातार जारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। तो वहीं दूसरी तरफ कई जिलें ऐसे भी है,जहां अभी भी लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बड़वानी, बुरहानपुर, पन्ना, दमोह,जबलपुर, बालाघाट में अगर अगले कुछ दिन बारिश नहीं होती है तो यहां सूखे के हालात बन सकते हैं। वहीं प्रदेश के श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़ और सिंगरौली सामान्य से ज्यादा बारिश होने के कारण यहां बाढ़ के हालत बन गए।

यहां स्थिति सामान्य
राजधानी भोपाल उज्जैन, सीधी, रीवा और रायसेन के सभी जिलों में मानसून की स्थिति सामान्य देखने को मिल रही है। वहीं , शाजापुर, राजगढ़, निदिशा में भी अब स्थिति पहले से बेहतर

इन जिलों में मानसून ने मचाई तबाही
प्रदेश में पिछले दिनों से लगातार जारी बारिश का कहर अब थमने लगा है। शिवपुरी, ग्वालियर चंबल संभाग के कुछ जिलों के साथ गुना-अशोकनगर में भी बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। ग्वालियर चंबल संभाग और शिवपुरी (Heavy Rain In MP) में बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। यहां अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो गई है। नदियों और भरे हुए स्थानों का पानी निकलने के बाद मलबे से लोगों के शव निकाले जा रहे हैं। जैसे-जैसे बाढ़ (Flood In Moorena) का पानी निकाला जा रहा है तबाही का मंजर भी दिखने लगा है। प्रशासन अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि कर चुका है।

Advertisment
hindi news weather news Heavy Rain In Mp madhya pradesh shivpuri news Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi mp government IMD MADHYA PRADESH weather Rain in MP MP Weather News mp weather alert hot wave hot weather Rain in Madhya Pradesh Summer in Bhopal summer season weather in Bhopal winter Gwalior Gwalior News Madhya Pradesh Rain News rain alert in mp mp rain news Morena Chambal river Bhind beautiful weather morena news Datia news bhind highlights flood in mp mp rain gwalior chambal area heavy rain in gwalior chambal area shyopur jalmagan shyopur me bhari barish Shivpuri Flood Flood in Gwalior Chambal 134 villages in Bhind in danger of flood chambal and sindh river flood chambal river flood cm shivraj visit Gwalior Chambal flood Gwalior Chambal flood Madhya Pradesh Flood Sindh river in Bhind guna flood gwalior chambal flood Gwalior Chambal heavy rain heavy flood heavy rain in bhind madhya pradesh rain news today rain halted train Rain Live Updates sheopur flood sindh river flood weather update Madhya Pradesh bodies found in rubble Flood in Gwalior Chambal Zone lives lost in floods in Gwalior Chambal region rain in Gwalior Chambal Sheopur sheopur news
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें