/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2021-04-03-at-13.10.19.jpeg)
भोपाल: मध्य प्रदेश के तापमान में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 5 दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज किया जाएगा। इसके साथ ही कुछ जगहों पर लू चलने की भी संभावनाएं जताई जा रही है।
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक तापमान में राइजिंग का ट्रेंड चल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसके साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवा के चलने के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में कहीं-कहीं लू भी चल सकती है, हालांकि उन्होंने अभी इसकी कम संभावनाएं होती हैं।
प्रदेश में न्यनतम और अधिकतम तापमान
खरगोन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान उमरिया में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भोपाल में अधिकतम तापमान 39.1 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 37.4 और न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.7 और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us