Advertisment

Weather Update: MP में कड़ाके की ठंड…भोपाल में लगातार 7 दिन से कोल्ड वेव, 13 शहरों में तापमान 10° से नीचे

MP Weather Update : मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहर लगातार शीतलहर झेल रहे हैं।

author-image
anjali pandey
Weather Update: MP में कड़ाके की ठंड…भोपाल में लगातार 7 दिन से कोल्ड वेव, 13 शहरों में तापमान 10° से नीचे

MP Weather Update : मध्यप्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। सर्द हवाओं ने पूरे प्रदेश को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहर लगातार शीतलहर झेल रहे हैं। राजधानी भोपाल में तो पिछले सात दिनों से कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के मुताबिक 15 और 16 नवंबर को कई जिलों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी है। हालांकि 17 नवंबर से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisment

शहडोल सबसे ठंडा, भोपाल-इंदौर में भी पारा लुढ़का

गुरुवार-शुक्रवार की रात शहडोल में तापमान 7.2°Cपहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे कम है। शिवपुरी 8°C के साथ दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।

अन्य शहरों का हाल

  • भोपाल: 9.6°C
  • इंदौर: 8.2°C
  • जबलपुर: 9.4°C
  • ग्वालियर: 10.5°C
  • उज्जैन: 11.8°C

छतरपुर के नौगांव और राजगढ़ में 8.2°C, उमरिया में 8.6°C, रीवा में 8.8°C, जबकि छिंदवाड़ा और मलाजखंड में 9.5°C दर्ज किया गया।

क्यों बढ़ गई इतनी ठंड?

हिमालयी राज्यों में इन दिनों जमकर बर्फबारी हो रही है। ऊपर से राजस्थान के पास बने एक प्रति-चक्रवात (Anti Cyclone) ने ठंडी हवा को मैदानी इलाकों की तरफ धकेल दिया। इन्हीं हवाओं के कारण तापमान अचानक कई डिग्री गिर गया है। ठंडी हवा राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से होते हुए सीधे भोपाल और इंदौर तक पहुंच रही है।

Advertisment

भोपाल में लगातार शीतलहर का असर

राजधानी में सातवें दिन भी कोल्ड वेव चली। शनिवार को भी शीतलहर जारी रहने का अलर्ट है। सुबह-शाम की ठिठुरन ने लोगों को गरम कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है।

आज किन जिलों में शीतलहर अलर्ट?

मौसम विभाग ने इंदौर, भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।

पचमढ़ी में अजीब मौसम: रात कम ठंडी, दिन ज्यादा ठंडा

प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में मौसम का उल्टा हाल है रातें उतनी ठंडी नहीं, लेकिन दिन में तापमान सबसे ज्यादा गिर रहा है। शुक्रवार को पचमढ़ी का दिन का तापमान 23°C, जबकि रात का 14.2°C रहा। मलाजखंड में दिन का तापमान 23.6°C, सीधी में 24.8°C दर्ज हुआ।

Advertisment

नवंबर में ठंड का ट्रेंड जारी

पिछले 10 साल में नवंबर में ठंड के साथ बारिश का ट्रेंड दिखता रहा है। इस बार भी ऐसा ही मौसम देखने को मिल रहा है।

अक्टूबर में भी ठंड ने रिकॉर्ड बनाया

भोपाल में 30 अक्टूबर को दिन का तापमान 24°C रहा, जो 25 साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन था। कई शहरों में तापमान 24°C से भी नीचे दर्ज हुआ।

आगे कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग पहले ही अनुमान लगा चुका था कि नवंबर के दूसरे सप्ताह में ठंड बढ़ेगी, और फिलहाल वही हो रहा है। ग्वालियर-चंबल का इलाका सबसे अधिक प्रभावित है, क्योंकि वहां उत्तरी हवाएं सीधे प्रवेश कर रही हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें : Latest Updates 15 November: टोल सिस्टम में बड़ा बदलाव! जनजातीय गौरव दिवस से गीता महोत्सव तक देशभर में आज कई विशेष आयोजन

शीतलहर अलर्ट शहडोल तापमान मध्यप्रदेश मौसम भोपाल मौसम अपडेट भोपाल कोल्ड वेव नवंबर मौसम पूर्वानुमान कोल्ड वेव mp इंदौर में ठंड shahdol temperature november weather forecast mp weather today MP temperature update MP Temperature Today mp cold wave mp cold conditions MADHYA PRADESH weather indore cold weather imd alert cold wave alert bhopal minimum temperature bhopal cold wave
Advertisment
चैनल से जुड़ें