प्रदेश में फिर बढ़ी ठंड, पांच डिग्री से नीचे गिरा पारा

MP Weather Update: जनवरी के महीने में तापमान में बहुत उतार-चढ़ाव हो रहे हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार 25 जनवरी से पश्चिमी विभोक्ष के आगे बढ़ने से तापमान में गिरावट देखने को मिली है और प्रदेश में एक बार फिर से ठंड बढ़ गई है। राजधानी में आज सुबह से ही मौसम में परिवर्तन देखा गया, सुबह घने कोहरे के साथ ही ठंडक भी महसूस हुई।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही पंजाब और उसके आसपास बना प्रेरित चक्रवात भी समाप्त हो गया है। इससे हवाओं का रुख उत्तरी होने लगा है। हाल ही में उत्तर भारत के पहाड़ों पर अच्छी बर्फबारी हुई है। पंजाब में बारिश भी हुई है। इस वजह से उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर मध्य प्रदेश में सिहरन बढ़ानी शुरू कर दी है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है।
पांच डिग्री के नीचे आ सकता है तापमान
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तीन-चार दिन तक तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे भी जा सकता है।
0 Comments